उन्नाव

उन्नाव ओवरटेक करते समय आनियंत्रित बोलेरो ट्रक से टकरा खंती में गिरी, 6 की मौत, पांच घायल

Unnao road accident: उन्नाव में हुए दर्दनाक हादसे में 6 बोलेरो सवार की मौत हो गई। जिसमें पांच महिलाएं हैं। सभी मुंडन संस्कार में जा रहे थे। ‌ट्रक से टक्कर के बाद बोलेरो गहरी खंती में जा गिरी।
2 min read
जिला अस्पताल में घायल का इलाज करते डॉक्टर, फोटो सोर्स- पत्रिका
फोटो सोर्स- पत्रिका

Unnao road accident: उन्नाव में हुई हृदयविदारक घटना में पांच महिलाएं सहित 6 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। जबकि पांच अन्य घायल है। घटना के समय सभी घायल और मृतक मां चंडिका देवी मंदिर मुंडन कराने जा रहे थे। रास्ते में ट्रक को ओवरटेक करते समय गाड़ी अनियंत्रित हो गई। ‌इसी बीच एक अन्य ट्रक ने टक्कर मार दी। टक्कर के बाद बोलोरो खंती में जा गिरी। जिससे मौके पर अफरातफरी मच गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची स्थानीय थाना पुलिस ने घायलों को स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। जहां तीन को मृत्यु घोषित कर दिया। उपचार के दौरान तीन अन्य की मौत हो गई। क्षेत्राधिकारी ने बताया कि मृतकों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। घटना की जांच की जा रही है। मामला बिहार थाना क्षेत्र की है।

बक्सर-सुमेरपुर मार्ग की घटना

उत्तर प्रदेश के उन्नाव के बिहार थाना क्षेत्र अंतर्गत बक्सर-सुमेरपुर मार्ग के कीरतपुर गांव के पास चंडिका देवी मंदिर जा रही बोलेरो ओवरटेक करते समय ट्रक से टकरा गई। इसी बीच एक अन्य तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बोलेरो खंती में गिर गई। मौके पर कोहराम मच गया। बोलेरो के परखच्चे उड़ गए। गाड़ी पिच्चा हो गई।

बिहार थाना पुलिस ने राहत और बचाव कार्य चलाया

सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने राहगीरों की मदद से राहत और बचाव कार्य चलाया। बोलेरो के अंदर का दृश्य काफी खौफनाक था, कई महिलाओं के शरीर के अंग कट गए थे। एक महिला का सिर धड़ से अलग हो गया था। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि तीन महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई।

उपचार के दौरान तीन की मौत

बिहार थाना पुलिस ने घायलों को स्थानीय सामुदायिक केंद्र में भर्ती कराया। क्षेत्राधिकारी बीघापुर मधुपनाथ मिश्रा ने बताया कि बिहार थाना क्षेत्र अंतर्गत बक्सर सुमेरपुर मार्ग पर बोलेरो ओवरटेक करते समय अनियंत्रित होकर ट्रक से टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बोलेरो में बैठे 11 लोग घायल हो गए। सभी मां चंद्रिका देवी मंदिर मुंडन संस्कार कराने जा रहे थे।

क्षेत्राधिकारी ने घटना की जानकारी दी

क्षेत्राधिकारी ने बताया कि बिहार थाना पुलिस ने सभी घायलों को सुमेरपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया, जहां से घायलों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। इलाज के दौरान अस्पताल में तीन महिलाओं की और मौत हो गई, पांच का उपचार चल रहा है। बिहार थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है, कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Updated on:
29 Apr 2026 06:38 pm
Published on:
29 Apr 2026 06:22 pm