
Brijbhushan Sharan Singh Unnao tour: उन्नाव में पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह का आगमन हो रहा है। इस दौरान वह निजी कार्यक्रम में विभाग लेंगे। साथ ही मीडिया से भी बातचीत करने की योजना है। बृजभूषण शरण सिंह ने जिलाधिकारी को इसकी जानकारी दी है। अपने पत्र में उन्होंने बताया है कि उन्हें Z और Y सुरक्षा प्रदान की गई है और हेलीकॉप्टर से आ रहे हैं। उनकी लैंडिंग और टेकऑफ की परमिशन दी जाए।
उत्तर प्रदेश के उन्नाव में 16 नवंबर सोमवार को पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह आ रहे हैं। वह एक निजी कार्यक्रम में भाग लेंगे। रिसाल खेड़ा देवराहार मोड़ धानीखेड़ा में उनके आने की तैयारी चल रही है। पूर्व लोकसभा सांसद एवं भारतीय कुश्ती महासंघ के पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। बृजभूषण शरण सिंह के आगमन को लेकर आयोजकों में काफी उत्साह है।
कार्यक्रम मीडिया प्रभारी संदीप सिंह ने बताया कि युवा आइकॉन एवं नेता अंतराज्य सिंह उर्फ गोल्डी राजा भी कार्यक्रम शामिल होंगे। इस मौके पर गणमान्य नागरिकों, जनप्रतिनिधियों, समाजसेवियों, स्थानीय लोगों के शामिल होने की संभावना है। संदीप सिंह ने बताया कि बृजभूषण शरण सिंह प्रेस प्रतिनिधियों को भी संबोधित करेंगे।
पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने जिलाधिकारी को पत्र भेजकर जानकारी दी है कि आगामी 16 नवंबर को उन्नाव आ रहे हैं। उन्हें प्रदेश सरकार से Z और केंद्र सरकार से Y सुरक्षा मिली हुई है। वह हेलीकॉप्टर से उन्नाव आएंगे जिसके लैंडिंग और टेक ऑफ की परमिशन देते हुए लोग निर्माण भाग से कोऑर्डिनेट अभिलंब भेजने को कहा है।
अपने पत्र में बृजभूषण शरण सिंह ने लिखा है कि उनके आने-जाने का कार्यक्रम हेलीकॉप्टर से प्रस्तावित है। 16 नवंबर को निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार ग्राम बिश्नोहरपुर थाना नवाबगंज जिला गोण्डा के हेलीपैड से सुबह 10:30 बजे प्रस्थान करेंगे। दोपहर 12 बजे उनके रिशालखेड़ा धानीखेड़ा बीघापुर थाना बारासगवर निर्मित हेलीपैड पहुंचने की संभावना है। एक घंटा 35 मिनट रुकने का कार्यक्रम है। बृजभूषण सिंह की वापसी हेलीकॉप्टर से ही वापस गोंडा के लिए रवाना होंगे। अपने पत्र में उन्होंने लिखा है कि उत्तर प्रदेश सरकार से Z श्रेणी एवं भारत सरकार से Y श्रेणी की सुरक्षा मिली है।