
उन्नाव. केंद्रीय जांच ब्यूरो द्वारा उन्नाव दुष्कर्म मामले में भाजपा विधायक के खिलाफ दूसरी चार्जशीट दाखिल कर दी है इसके साथ ही तत्कालीन थाना अध्यक्ष दरोगा सिपाही सहित 10 लोगों को आरोपी बनाया है। इसके साथ ही सीबीआई ने तीन मामले में अपनी चार्जशीट दाखिल कर चुकी है। जिसमें पहली चार्जशीट में भाजपा विधायक को क्लीन चिट दिया गया था। लेकिन इसके बाद आए दो आरोप पत्रों में भाजपा विधायक सहित अन्य लोगों को दोषी पाया गया। वहीं दूसरी तरफ भाजपा विधायक ने अपने आरोपों पर लगे आरोपों को एक सिरे से खारिज करते हुए कहा कि वह राजनीतिक व्यक्ति हैं। इसलिए उनके ऊपर इस प्रकार के आरोप लगाए जा रहे हैं। सीबीआई पर भी उन्होंने सवाल उठाया। तीसरी चार्जशीट दुष्कर्म पीड़िता के पिता के साथ हुई मारपीट फर्जी तमंचा व फर्जी अभिलेखों के आधार पर मुकदमा पंजीकृत कर जेल भेजने का है। इस दौरान दुष्कर्म पीड़िता के साथ हुई मारपीट की घटना में गंभीर रूप से घायल होने के बावजूद जेल भेज दिया गया था। जेल में बंद के बंदी के दौरान हे दुष्कर्म पीड़िता के पिता की मौत हो गई थी ।
पहली में मिली क्लीन चिट के बाद अन्य दो आरोप पत्रों में दोषी बनाए गए भाजपा विधायक
केंद्रीय जांच ब्यूरो का तीसरा आरोप पत्र विगत 4 अप्रैल को दुष्कर्म पीड़िता के पिता के साथ मारपीट के बाद तमंचा दिखाकर फर्जी दस्तावेजों के आधार पर मुकदमा पंजीकृत करने पर आया था। जिसमें दुष्कर्म पीड़िता के पिता के साथ मारपीट की गई थी। मारपीट में गंभीर रूप से घायल दुष्कर्म पीड़िता के पिता को फर्जी तमंचा दिखाकर मुकदमा पंजीकृत किया गया और जेल भेज दिया गया। इसके साथ ही दुष्कर्म पीड़िता के पिता को पुलिस कस्टडी में भी पीटा गया। गंभीर रूप से घायल दुष्कर्म पीड़िता के पिता को विगत 8 अप्रैल को जिला अस्पताल में उपचार के लिए लाया गया। जहां 9 अप्रैल को उसकी मौत हो जाती है। केंद्रीय जांच ब्यूरो ने पॉक्सो एक्ट आपराधिक साजिश अपराहन पुअर धमकी के मामले में यह चार्जशीट दाखिल करते हुए भाजपा विधायक सहित 10 लोगों के खिलाफ आरोपपत्र दाखिल किया है। जिसकी अगली तारीख 26 जुलाई दी गई है। जिसमे आगे की सुनवाई होगी।
निलंबित थानाध्यक्ष व दरोगा भी शामिल
सीबीआई विशेष मजिस्ट्रेट के समक्ष केंद्रीय जांच ब्यूरो ने आरोप पत्र पेश किया है। जिसमें भाजपा विधायक कुलदीप सिंह सेंगर, अतुल सिंह सेंगर उर्फ जयदीप सिंह, तत्कालीन निलंबित थानाध्यक्ष अशोक सिंह भदौरिया, निलंबित उप निरीक्षक कामता प्रसाद सिंह, निलंबित कांस्टेबल आमिर खान, शशि प्रताप सिंह उर्फ सुमन सिंह, राम शरण सिंह उर्फ सोनू सिंह, वीरेंद्र सिंह उर्फ बाउवा, विनीत मिश्रा उर्फ विनय मिश्रा, शैलेंद्र सिंह उर्फ रिंकू सिंह को आरोपित किया है। बताया जाता है। साठ गवाहो से प्राप्त जानकारी के आधार पर उक्त आरोप पत्र बनाया गया है। जिसमें गवाहों के नाम भी शामिल है।
रेप केस में संज्ञान पर सुनवाई 17 को
रेप के मामले की सुनवाई के दौरान सीबीआई ने में शुक्रवार को अदालत में आरोप पत्र के मूल दस्तावेज दाखिल कर दिए। विधायक कुलदीप सिंह सेंगर व शशि सिंह के खिलाफ दाखिल इस आरोप पत्र पर संज्ञान की सुनवाई के लिए सीबीआई के स्पेशल जज वत्सल श्रीवास्तव ने 17 जुलाई की तारीख तय की है। चार्जशीट में कुलदीप सिंह सेंगर व शशि सिंह को अन्य धाराओं के साथ पॉक्सो ऐक्ट की धारा 3/4 के तहत भी आरोपित बनाया है।