उन्नाव

उन्नाव: रसोइयों के लिए प्रदेश सरकार का खुला खजाना, 6148 को मिलेगा कैशलेस चिकित्सा, मानदेय में भी वृद्धि

Chief Minister Yogi Adityanath: उन्नाव में बेसिक शिक्षा परिषद के विद्यालयों में भोजन बनाने वाली रसोइयों के लिए आज का दिन खास था। जब मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रसोइयों को एक साथ चार योजनाओं का लाभ दिया। ‌
2 min read
रसोइया को प्रतीकात्मक चेक देते जिला पंचायत अध्यक्ष शकुन सिंह और जिलाधिकारी घनश्याम मीणा, फोटो सोर्स- सूचना विभाग
रसोइया को प्रतीकात्मक चेक देते जिला पंचायत अध्यक्ष शकुन सिंह और जिलाधिकारी घनश्याम मीणा, फोटो सोर्स- सूचना विभाग

Unnao News: उन्नाव में बेसिक शिक्षा के विद्यालयों में भोजन बनाने वाली 6148 रसोईयों को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की घोषणा का लाभ मिलेगा। अब रसोईया में खाना बनाने वाली महिलाओं को कैशलेस चिकित्सा सुविधा का लाभ मिलेगा। इसके साथ ही प्रतिमाह मिलने वाले मानदेय में वृद्धि की घोषणा की गई है। इस संबंध में विकास भवन में कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें जिलाधिकारी घनश्याम मीना, जिला पंचायत अध्यक्षा शकुन सिंह ने जिले की रसोईयों को कैशलेश चिकित्सा कार्ड का वितरण किया। प्रतीक के रूप में बढ़े हुए मानदेय की चेक भी प्रदान की गई। लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जिले अटवा मोहाल ओसिया प्राथमिक विद्यालय की रसोईया खिलाना को अच्छे कार्य के लिए सम्मानित किया। कार्यक्रम में सदर विधायक पंकज गुप्ता की मौजूद थे।

रसोइयों के लिए आज का दिन खास

उत्तर प्रदेश के उन्नाव में के विकास भवन में बेसिक शिक्षा परिषद सबसे संचालित विद्यालयों में भोजन बनाने वाली रसोइयों के लिए कार्यक्रम का आयोजन किया गया। आज का दिन रसोइयों के लिए खास दिन था। जब उनकी बहु प्रतिक्षित मांगों को पूरा किया गया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रसोइयों के मानदेय दो हजार से बढ़ाकर तीन हजार करने की घोषणा की है।

जिलाधिकारी ने स्वछता पर ध्यान देने को कहा

जिलाधिकारी घनश्याम मीना ने कहा कि खाना बनाते समय स्वच्छता का विशेष ध्यान रखा। भोजन में डाली जाने वाली सामग्री का अनुपात सही हो। मिड डे मील और आवासीय विद्यालय में बनने वाले भोजन की गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं होना चाहिए। जो बच्चों के स्वास्थ्य के लिए हानिकारक हो।

जिला पंचायत अध्यक्षा बोली रक्षाबंधन का बड़ा उपहार

जिला पंचायत अध्यक्षा शकुन सिंह ने कहा कि प्रदेश सरकार ने रक्षाबंधन के पहले बहनों को बड़ा उपहार दिया है। एक साथ चार् योजनाओं का लाभ दिया गया है। जो आपके जीवन में बदलाव लाने के लिए महत्वपूर्ण होगा। आर्थिक स्थिति भी मजबूत होगी। ‌

रसोइयों को क्या-क्या मिला?

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की घोषणा के अनुसार बेसिक शिक्षा परिषद से संचालित विद्यालयों में खाना बनाने वाली रसोइयों का मानदेय दो हजार से बढ़ाकर तीन हजार गया है। इसके साथ ही स्वास्थ्य क्षेत्र को लेकर भी बड़ी घोषणा की गई। अब रसोईयों को कैशलेस चिकित्सा का लाभ भी मिलेगा। काम करते समय दुर्घटना होने पर 2 लाख की सामाजिक सुरक्षा देने की भी घोषणा की गई है। साड़ी के लिए 500 सौ रुपए मिलने वाला भत्ता अब एक हजार रुपए कर दिया गया है। ‌कार्यक्रम में बेसिक शिक्षा परिषद में पढ़ने वाली छात्राओं ने सरस्वती वंदना और स्वागत गीत गाकर लोगों का मन मोहा। लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम का लाइव प्रसारण भी देखा गया। कार्यक्रम में परियोजना निदेशक तेजवंत सिंह, जिला विकास अधिकारी शैलेश पांडेय सहित अन्य संबंधित अधिकारी, बडी संख्या में रसोइया आदि मौजूद थी।

Updated on:
23 Aug 2026 09:02 pm
Published on:
23 Aug 2026 09:02 pm