उन्नाव

उन्नाव में ऑनर किलिंग: पेड़ से लटके मिले युवक-युवती के शव, परिजनों ने हत्या कर लटकाने का लगाया आरोप

Unnao News: उन्नाव में युवक युवती का शव के फांसी के फंदे से लटका मिला। मृतक युवक की बहन ने लड़की के भाई पर दोनों की हत्या कर फांसी पर लटकाने का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। ‌
2 min read
मृतक युवक की बहन ने दीं जानकारी, फोटो सोर्स- X वीडियो ग्रैब
मृतक युवक की बहन ने दीं जानकारी, फोटो सोर्स- X वीडियो ग्रैब

Young Man And Woman Die in Unnao:उन्नाव में युवक युवती का शव पेड़ में फांसी के फंदे से लटका मिला। शुरुआती जांच में पुलिस ने प्रेम संबंध में आत्महत्या करना बताया। लेकिन मृतक युवक की बहन ने पुलिस और लड़की के परिजनों पर गंभीर आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि रास्ते से उठाकर भाई की हत्या की गई है। साथ ही लड़की की भी फांसी लटका कर हत्या हुई है। जिससे कि कोई प्रूफ ना रह जाए। मृतक की बहन ने पुलिस पर भी गंभीर आरोप लगाया है। पुलिस ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। मामला बिहार थाना क्षेत्र का है।

शुरुआती जांच में आत्महत्या करना बताया गया

उत्तर प्रदेश के उन्नाव में ममेरे और फुफेरे भाई-बहन के शव पेड़ से फांसी के फंदे पर लटके मिलने से सनसनी फैल गई। मृतकों की पहचान 24 वर्षीय अभय कुमार निवासी छत्ता खेड़ा और 22 वर्षीय प्रीति निवासी महरामऊ के रूप में हुई है। शुरुआती जांच में पुलिस ने इसे प्रेम संबंध में आत्महत्या करना बताया और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। ‌

मृतक युवक की बहन ने लगाए गंभीर आरोप

लेकिन मृतक युवक अभय कुमार की बहन आंचल ने गंभीर आरोप लगाते हुए प्रीति के परिजनों पर हत्या का आरोप लगाया। ‌ उसका इशारा ऑनर किलिंग की तरफ था। ‌आंचल ने बताया कि उसका भाई नौकरी करने के लिए शाम को 5 बजे घर से निकला था लेकिन कंपनी नहीं पहुंचा। वहां पर उसकी पंचिंग नहीं हुई थी। लड़की के भाई ने फोन करके उसके भाई से पूछा कि कहां हो लोकेशन मिलने के बाद रास्ते से ही भाई को उठवा लिया। जबकि लड़की पहले से ही शादीशुदा थी। लड़की नहीं भाई को फंसाया है। लड़की के घर वालों ने ही दोनों की हत्या की है ताकि कोई प्रूफ ना मिले।

पुलिस के कार्यप्रणाली पर उठाए सवाल

आंचल ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठाए हैं। बताया कि भाई के गुम होने की शिकायत उसने थाने में किया तो उन्हें बैठाया रखा गया। थोड़ी देर बाद उन्हें बताया गया की बॉडी बिहार में है। जब हम लोग बिहार पहुंचे तो वहां बताया गया की बॉडी पाटन चौकी पर आ गई है। जबकि लगातार पुलिस से संपर्क बना रहा पुलिस झूठ बोलती रही। जब चौकी पहुंचे तो बताया गया की बॉडी भेज दी गई है। लगातार संपर्क होने के बाद भी पुलिस ने सच्चाई बयान नहीं की। आंचल ने पुलिस में गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि पुलिस ने कहा कि क्या बॉडी को कुत्ते से नुचवाने के लिए छोड़ देते। जबकि लड़की का बाप बोल रहा था कि मर जाती है तो मर जाने दो।

Updated on:
12 Oct 2026 03:32 pm
Published on:
12 Oct 2026 03:11 pm