
जिलाधिकारी कार्यालय उन्नाव, फोटो सोर्स- पत्रिका
Add Name to Voter List: उन्नाव में भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर जिले में ईपी रेशियो और जेंडर रेशियो बढ़ाने के लिए पुनरीक्षण अवधि में विशेष अभियान चलाया जाएगा। उप जिला निर्वाचन अधिकारी सुशील कुमार गोंड ने बताया कि "कोई मतदाता न छूटे" के लक्ष्य को पूरा करने के लिए सभी उप जिलाधिकारियों और निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं। अभियान के अंतर्गत पत्र मतदाताओं को घोषणा पत्र देने से छूट दी गई है। इसमें संस्थाओं और सरकारी प्रतिष्ठानों का भी सहयोग लिया जाएगा।
उत्तर प्रदेश के उन्नाव में पुनरीक्षण अवधि में विशेष अभियान चलाया जाएगा। अपर जिलाधिकारी ने बताया कि विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण कार्यक्रम-2026 के बाद चल रहे पुनरीक्षण के तहत अर्ह युवा, छूटे हुए मतदाता, प्रथम बार मतदाता बनने वाले, बेघर, दिव्यांग और महिला मतदाताओं के नाम विशेष रूप से जोड़े जाएंगे। इसके लिए विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों, स्वयं सहायता समूहों और स्वास्थ्य कर्मियों का सहयोग लिया जा रहा है।
उप जिला निर्वाचन अधिकारी सुशील कुमार गोंड ने बताया कि अभियान के दौरान मतदाता पंजीकरण केन्द्रों और जिला निर्वाचन कार्यालय में फार्म-6 उपलब्ध है। जो पर्याप्त संख्या में है। कोई भी पात्र नागरिक भारत निर्वाचन आयोग के Citizen Service Portal (voters.eci.gov.in) या ECINET Mobile App के माध्यम से ऑनलाइन फार्म-6 भरकर आवेदन कर सकता है। ऑफलाइन आवेदन के लिए भरा हुआ फार्म-6 आवश्यक अभिलेखों के साथ अपने बीएलओ, सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी या निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी को जमा किया जा सकता है।
उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण को छोड़कर अन्य पुनरीक्षणों में फार्म-6 के साथ घोषणा पत्र की अनिवार्यता समाप्त कर दी गई है। लेकिन सभी प्रविष्टियां शुद्ध और त्रुटिरहित भरना जरूरी है।
सुशील कुमार गोंड ने बताया कि अभियान के व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाएगा। इसके लिए महिला कल्याण, उच्च शिक्षा, माध्यमिक शिक्षा, चिकित्सा, दिव्यांगजन, ग्राम्य विकास और युवा कल्याण सहित विभिन्न विभागों का सहयोग लेने के निर्देश दिए गए हैं। जिससे कोई भी पात्र नागरिक मतदाता सूची में शामिल होने से वंचित न रहे। निर्वाचन आयोग के निर्देश पर जिला प्रशासन यह अभियान चल रहा है।
Updated on:
03 Oct 2026 06:12 pm
Published on:
03 Oct 2026 06:11 pm
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
