7 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

उन्नाव में पिता ने तीन बेटों और दामाद के साथ मिलकर एक पुत्र की हत्या की, दो गिरफ्तार

Fight over ancestral property: उन्नाव में पैतृक संपत्ति के विवाद को लेकर हुई मारपीट में एक की मौत हो गई। आरोप पिता और भाइयों पर लगाया गया है। पुलिस ने दो को गिरफ्तार कर लिया है।
2 min read
Google source verification
उन्नाव जिला अस्पताल, फोटो सोर्स- पत्रिका

उन्नाव जिला अस्पताल, फोटो सोर्स- पत्रिका

Unnao murder: उन्नाव में पैतृक संपत्ति के बंटवारे को लेकर पिता-पुत्रों और दामाद के बीच विवाद हो गया। इस दौरान पिता ने अपने तीन पुत्रों और दामाद के साथ मिलकर एक पुत्र पर हमला कर दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस घायल को अस्पताल लेकर गई। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस संबंध में क्षेत्राधिकारी ने बताया कि संपत्ति के बंटवारे को लेकर विवाद चल रहा था। जिसमें एक पुत्र की मौत हुई है। पिता-पुत्र को हिरासत में लिया गया है। दामाद सहित पांच के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। कानूनी कार्रवाई की जा रही है। घटना बांगरमऊ थाना क्षेत्र की है।

पैतृक संपत्ति को लेकर विवाद

उत्तर प्रदेश के बांगरमऊ के गंज मुरादाबाद में उस समय हड़कंप मच गया। जब मुर्तजा के घर में संपत्ति के बंटवारे को लेकर विवाद हो गया। पैतृक संपत्ति का विवाद दिलशाद उर्फ पप्पू (26), शहजाद, इरशाद, एजाज पुत्रगण मुर्तजा और मुर्तजा के बीच था। देखते देखते विवाद इतना बढ़ गया कि मुर्तजा ने अपने पुत्र एजाज, शहजाद और इरशाद के साथ मिलकर दिलशाद पर हमला बोल दिया।

चारों ने मिलकर एक साथ किया हमला

हमला इतना जबरदस्त था कि दिलशाद को संभालने का मौका नहीं मिला और वह नीचे गिर पड़ा। शहजाद और इरशाद ने दिलशाद पर बांके से हमला कर दिया। हमला इतना जबरदस्त था कि दिलशाद गंभीर रूप से घायल हो गया और उसकी मौत हो गई।

क्या कहते हैं क्षेत्राधिकारी?

क्षेत्राधिकारी बांगरमऊ हर्ष मोदी ने घटना की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि डायल 112 पर पुलिस को जानकारी मिली कि मुरादाबाद कस्बे में पैतृक संपत्ति के विवाद में मारपीट हो रही है। मारपीट की सूचना मिलने के बाद मौके पर थाना पुलिस पहुंची। जहां से घायल दिलशाद उर्फ पप्पू को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बांगरमऊ में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों ने उसे मृत्यु घोषित कर दिया। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। परिजनों से तहरीर लेकर कानूनी कार्रवाई की जा रही है। बांगरमऊ कोतवाली पुलिस ने बताया कि मुर्तजा और इरशाद को गिरफ्तार कर लिया गया है। शेष अन्य की गिरफ्तारी के लिए टीम लगाई गई है। कानूनी कार्रवाई की जा रही है।