उन्नाव

आधी रात को गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंजा इलाका, पुलिस के साथ गो तस्करों का एनकाउंटर

encounter in Unnao: उन्नाव में आधी रात अचानक पुलिस को सूचना मिली कि बाइक पर बैठकर तीन गोतस्कर जा रहे हैं। सूचना मिलने पर सक्रिय हुई पुलिस की गोतस्करों के साथ मुठभेड़ हुई।

2 min read
Mar 17, 2026
फोटो सोर्स- उन्नाव पुलिस

Encounter with cow smugglers in Unnao: उन्नाव में आधी रात को गोलियों की तड़तड़ाहट से सनसनी फैल गई। बाइक सवारों को पुलिस ने रुकने का इशारा किया तो रुकने की जगह बाइक चालक ने गाड़ी की स्पीड बढ़ा दी। घेरेबंदी करके रोकने का प्रयास किया गया तो तस्करों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में एक बाइक सवार को गोली लगी, जबकि दूसरे को पुलिस ने गिरफ्तार कर लियाृ है। एक अन्य साथी फरार होने में सफल रहा। पूछताछ में जानकारी मिली कि पकड़े गए आरोपी सड़क पर घूम रहे जानवरों की तस्करी करते थे। क्षेत्राधिकारी ने बताया कि घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामला असोहा थाना क्षेत्र का है।

ये भी पढ़ें

यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा: पेपर उपलब्ध कराने के नाम पर ठगी, एसटीएफ ने राजस्थान में तीन को दबोचा

सड़क पर घूम रहे जानवरों की तस्करी

उत्तर प्रदेश के उन्नाव के असोहा थाना क्षेत्र अंतर्गत पुलिस मुठभेड़ में एक गोतस्कर को गोली लगी। क्षेत्राधिकारी पुरवा तेज बहादुर सिंह ने बताया कि स्वाट और सर्विलांस से सूचना मिली कि गो गोतस्करी करने वाले गिरोह के सदस्य मोटरसाइकिल से कालूखेड़ा से असोहा की तरफ जा रहे हैं। जानकारी मिलते ही असोहा थाना पुलिस ने चंदन खेड़ा के पास वाहनों की चेकिंग लगा दी।

पुलिस टीम पर फायरिंग

इसी दौरान मोटरसाइकिल पर तीन सवार आते दिखाई पड़े। पुलिस ने रुकने का इशारा किया तो उन्होंने मोटरसाइकिल की गति बढ़ा दी। घेरेबंदी करके पकड़ने की कोशिश की गई, लेकिन बाइक सवार ने पुलिस टीम पर फायर कर दिया। जवाबी कार्रवाई में एक को गोली लगी। जिससे वह घायल हो गया। एक अन्य को गिरफ्तार किया गया है।

इन्हें किया गया गिरफ्तार

रफीक पुत्र जुम्मन निवासी क्वेथर जमुना खेड़ा थाना दही, मनमोहन यादव पुत्र स्वर्गीय बेनी माधव शिवगढ़ असोहा को गिरफ्तार किया गया है। जिनके पास से 315 बोर का तमंचा, जिंदा कारतूस और मोबाइल फोन भी बरामद हुआ है। रफीक को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र असोहा में भर्ती कराया गया है। रफीक के खिलाफ जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्र में 10 मुकदमे दर्ज हैं। ‌

Also Read
View All

अगली खबर