उन्नाव

उन्नाव में फेक ऐप डाउनलोड करते ही खाते से उड़ गए 93 हजार रुपए, कोतवाली पुलिस ने कराया वापस

Cyber Fraud Unnao: उन्नाव में साइबर फ्रॉड का मामला सामने आया है। जिसमें साइबर हेल्प डेस्क ने तत्काल कार्रवाई करते हुए ठगी गई रकम को पीड़ित के खाते में वापस करवाया।
2 min read
• •
Updated: 13 Nov 2026, 5:12 PM IST
पीड़ित को ठगी की रकम वापस करती पुलिस, फोटो सोर्स- उन्नाव पुलिस
पीड़ित को ठगी की रकम वापस करती पुलिस, फोटो सोर्स- उन्नाव पुलिस

Cyber Fraud In Unnao: उत्तर प्रदेश के उन्नाव में एक युवक साइबर ठगी का शिकार हो गया। उसने अपने मोबाइल पर फेक ऐप डाउनलोड कर लिया। जिसके डाउनलोड होते ही खाते से रुपए कट गए। इस संबंध में युवक ने साइबर पोर्टल पर ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराई। शिकायत दर्ज होते ही सक्रिय हुई साइबर हेल्प डेस्क पुलिस ने कार्रवाई करते हुए कटी हुई रकम को वापस कराया। जिससे पीड़ित को राहत मिली। पुलिस ने बताया कि फेक ऐप डाउनलोड होते ही मोबाइल स्वत: फोरमेट हो गया। साइबर हेल्प डेस्क ने कार्रवाई करते हुए पीड़ित को रकम वापस कराया। मामला सदर कोतवाली क्षेत्र का है।

93 हजार रुपए का हुआ फ्रॉड

उत्तर प्रदेश के उन्नाव में साइबर फ्रॉड का मामला सामने आया है। ‌घटना बीते 7 अगस्त का है। सदर कोतवाली क्षेत्र के सिविल लाइन निवासी पीड़ित दीपक पाण्डेय पुत्र दया शंकर पाण्डेय के साथ यह घटना घटी। इस संबंध में उसने साइबर पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई। जिसमें उसने बताया कि मोबाइल पर फेक ऐप डाउनलोड करते ही उसके खाते से स्वतः 93 हजार रुपये कट गए। फोन भी स्वतः फॉर्मेट हो गया। दीपक पांडे की शिकायत पर साइबर पोर्टल ने ऑनलाइन शिकायत दर्ज की।

क्या कहती है सदर कोतवाली पुलिस?

सदर कोतवाली पुलिस ने बताया कि शिकायत को साइबर हेल्प डेस्क ने मामले को गंभीरता से लिया और जांच शुरू की। आज 13 नवंबर को साइबर हेल्प डेस्क कोतवाली सदर ने कार्रवाई करते हुए पीड़ित से ठगी गई धनराशि 93 हजार रुपये खाते में रिफंड कराया गया।

ठग को बैंक से पैसे नहीं निकलने दिया गया

साइबर हेल्प डेस्क की टीम ने सबसे पहले बैंक और संबंधित एजेंसियों से समन्वय स्थापित किया और ठगों के खाते में गई धनराशि को होल्ड कराकर वापस कराने में सफलता हासिल पाई। पैसा वापस मिलने पर पीड़ित ने पुलिस का आभार व्यक्त किया।

साइबर हेल्प डेस्क कि लोगों से अपील

साइबर हेल्प डेस्क पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि किसी भी अनजान लिंक या फेक ऐप को डाउनलोड न करें। किसी को अपना ओटीपी, बैंक डिटेल या पासवर्ड बताने से भी मना किया। साइबर फ्रॉड से संबंधित शिकायत को तत्काल 1930 हेल्पलाइन या साइबर पोर्टल http://cybercrime.gov.in पर दर्ज कराएं। जिससे तत्काल कानूनी कार्रवाई की जा सके और समय रहते पैसा वापस कराया जा सके। पैसे वापस कराने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली चन्द्रकान्त मिश्र, नईम खान, महिला आरक्षी सोनिया शर्मा, आरक्षी एलिश श्रीवास शामिल थे।

Updated on:
13 Nov 2026, 5:12 PM IST
Published on: