Unnao ARTO: उन्नाव में एआरटीओ प्रवर्तन और ड्राइवर के बीच का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें एक युवक 5 लाख फॉलोअर होने और वीडियो वायरल करने की धमकी देता है। एआरटीओ को भी स्पष्टीकरण देना पड़ा है।
Unnao ARTO: उन्नाव में महिला एआरटीओ प्रवर्तन प्रतिभा गौतम अपनी टीम के साथ वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी बीच ड्राइवर से टीम की बहस हो गई, जिसका एक वीडियो वायरल हो रहा है। राजस्थान पत्रिका वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। वायरल वीडियो में चालक बता रहा है कि आप गलत कर रही हैं, हमारे 5 लाख फॉलोअर हैं, वीडियो वायरल कर दूंगा, आपको माफी मांगनी पड़ेगी। इस संबंध में एआरटीओ प्रवर्तन ने अपना वीडियो वायरल किया है, जिसकी शुरुआत "मैं प्रतिभा गौतम एआरटीओ एनफोर्समेंट" से करती हूँ।
उत्तर प्रदेश के उन्नाव में सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में आवाज आ रही है कि मेरे पास 5 लाख फॉलोअर हैं, जिसमें वीडियो वायरल कर दूंगा। आप यह गलत कर रही हैं। इसका जवाब आपको देना पड़ेगा। आप माफी मांगेंगी कि गुल्लू, तुमने गलत वीडियो डाल दिया। मैं यह वीडियो यूट्यूब पर डाल दूंगा। वीडियो में हम भी सुनाई पड़ रहा है कि कोई नेम प्लेट गाड़ी में नहीं लगी है, गलत तरीके से कार्य किया जा रहा है। उन्नाव पुलिस भी गलत कर रही है।
इस संबंध में एआरटीओ प्रतिभा गौतम ने अपना बयान जारी किया है। जिसमें उन्होंने वायरल वीडियो के संबंध में जानकारी दी है। उन्होंने कहा है कि 27 और 28 मार्च की रात को वह प्रवर्तन टीम के साथ निरीक्षण कार्य कर रही थीं। इसी दौरान गिट्टी लदा ओवरलोड ट्रक मौके पर आया, जिसका कांटा करने ले जाया गया था। जहां पर ट्रक का जीपीएस लॉक हो गया। मौके पर मैकेनिक को बुलाया गया। लेकिन उसने बताया कि जीपीएस ठीक होने में समय लगेगा। इसी बीच अन्य गाड़ियों के ड्राइवर हंगामा करने लगे। हाइड्रा मशीन मंगाकर कांटे से ट्रक को हटाया गया।
एक ड्राइवर ने इंटरसेप्टर गाड़ी की चाबी निकाल ली और पथराव किया। गाड़ी की चाबी लेने के लिए उन्होंने हस्तक्षेप किया। इस संबंध में थाना दही को जानकारी दी गई। थाना प्रभारी दही अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और उन्होंने मामला शांत कराया। ट्रक को थाने में खड़ा कर दिया गया है।
एआरटीओ परिवर्तन प्रतिभा गौतम अपनी टीम के साथ वाहनों की चेकिंग कर रही थी। एक ट्रक को वजन के लिए धर्म कांटे पर ले जाया गया। जहां उसका जीपीएस खराब हो गया। मौके पर हाइड्रा बुलाकर ट्रक को हटाया गया। लेकिन इस बीच निरीक्षण में देरी लगने के कारण ड्राइवर हंगामा करने लगे, जिससे मौके पर माहौल गर्मा गया और सिपाही और चालक के बीच बहस होने लगी। वायरल वीडियो में दिखाई पड़ता है कि महिला एआरटीओ गाड़ी से उतरकर ड्राइवर के पास आ जाती है और उसे अपनी टीम के साथ खींचकर जीप में बैठा लेती है। वीडियो वायरल होने के बाद एआरटीओ परिवर्तन को अपना स्पष्टीकरण देना पड़ा।
उन्नाव में एआरटीओ और ट्रक चालक के बीच विवाद