ज्योति पर्व दिवाली के पावन अवसर पर जिले में शहीद हुए परिवारों से मिलने के लिए भाजपा नेता पहुंचे। जहां उन्होंने उपहार भी भेंट किया। इनमें पुलवामा शहीद, नक्सली हमले में शहीद हुए शामिल हैं। इसके साथ ही झुग्गी झोपड़ी में रहने वाले, जूते चप्पल सिलने वाले कारीगरों, दिव्यांगों को भी उपहार दिए गए।
उत्तर प्रदेश के उन्नाव में शहीद परिवारों के साथ दिवाली की खुशियां मनाने नर सेवा नारायण सेवा उनके घर पहुंचा जहां उन्होंने शहीद परिवारों को दिवाली की शुभकामनाएं दी और उपहार भी प्रदान किया। इस मौके पर भाजपा नेता विमल द्विवेदी ने बताया कि हम सभी शहीद परिवारों के साथ है। उन्होंने एक दिया शहीदों के नाम जलाने की अपील की। बोले समाज शहीदों के बलिदान के कर्ज को कभी नहीं उतार सकता है। इसके पहले नर सेवा नारायण सेवा की तरफ से झुग्गी झोपड़ी फुटपाथ पर रहने वाले, दिव्यांग, जूते चप्पल बनाने वाले कारीगरों को भी उपहार भेंट किये।
राष्ट्र आज बुराई पर अच्छाई की जीत का के ज्योति पर्व दीपावली मनाया रहा है। इस मौके पर खुशी की बहार है। लेकिन शहीद परिवारों के घरों में अपनों की याद में आंखें नम है। उत्तर प्रदेश के उन्नाव में भाजपा नेता व नर सेवा नारायण सेवा समिति के संस्थापक विमल द्विवेदी ने मातृभूमि की रक्षा में अपने जीवन का सर्वोच्च बलिदान करने वालों को याद किया। इस मौके पर शहीद परिवारों को दिवाली की शुभकामनाएं देकर उपहार भेंट किया।
जिले में पुलवामा में शहीद हुए अजीत कुमार, दंतेवाड़ा नक्सली हमले में शहीद शशिकांत तिवारी, शहीद सुशील कुमार गौतम, शहीद कैलाश यादव, विजय कुमार गौतम शहीद हुए हैं। नर सेवा नारायण सेवा ने सभी शहीदों के चित्रों पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी। विमल द्धिवेदी ने कहा कि शहीद परिवार समाज के लिए सम्मानित परिवार है। जिनके परिवार के सदस्यों ने वास्तव में राष्ट्रहित में अपना सर्वोच्च बलिदान दिया है। समाज शहीदों के प्रति कृतज्ञ है। इस मौके पर इस अवसर जिला संयोजक अजय त्रिवेदी ,राकेश राजपूत, मनीष अवस्थी, अभिषेक तिवारी को बड़ी संख्या में संस्था के पदाधिकारी कार्यकर्ता आदि मौजूद थे।