14 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अखिलेश यादव का मुख्यमंत्री पर बड़ा बयान, बोले- योगी का सर्टिफिकेट किसने दिया?, द्वापर और त्रेता युग को किया याद

Akhilesh Yadav said- Who gave Yogi 'Certificate of Yogi'? अखिलेश यादव ने चुनाव आयोग और बीजेपी, राज्य और केंद्र सरकार के रिश्ते पर सवाल उठाया है। उन्होंने पूछा कि योगी को 'योगी' का सर्टिफिकेट किसने दिया?

3 min read
Google source verification
अखिलेश यादव, अन्नू टंडन और राजेश यादव कार्यक्रम में, फोटो सोर्स- 'X' सपा जिलाध्यक्ष

फोटो सोर्स- 'X' सपा जिलाध्यक्ष

Akhilesh Yadav said entire market has been given to America: उन्नाव में अखिलेश यादव ने एसआईआर पर सवाल उठाया। बोले चुनाव आयोग को भाजपा का झंडा लगा लेना चाहिए। इसके साथ ही उन्होंने केंद्र और प्रदेश के रिश्ते पर भी कटाक्ष किया और बोले अब तो नमस्कार करना भी बंद कर दिया गया। अब बुलडोजर नहीं, एक नई मिसाइल बनाई गई है। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सांसद अखिलेश यादव उन्नाव में मांगलिक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आए थे, जहां पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने यह विचार व्यक्त किया।

एसआईआर विरोध नहीं किया

उत्तर प्रदेश के उन्नाव में अखिलेश यादव ने कहा कि चुनाव आयोग की जिम्मेदारी है कि सभी के वोट बने। इसमें कोई लापरवाही ना हो। एसआईआर का हम लोगों ने विरोध नहीं किया। आयोग से दिए गए नियम कानून का पालन किया गया। लेकिन चुनाव आयोग, बीजेपी और उनकी अदृश्य कंपनियां वोट काटने के लिए काम कर रही हैं, जो लोकतंत्र के लिए सबसे बड़ा खतरा है। मुख्यमंत्री भी कह चुके हैं कि उनके सबसे ज्यादा वोट कटे हैं।

अखिलेश यादव ने द्वापर और त्रेता युग को याद किया

अखिलेश यादव ने कहा कि जब एसआईआर पूरा हो गया तो फिर फॉर्म 7 की क्या जरूरत है? इसका मतलब एसआईआर ठीक नहीं हुआ। मैपिंग और गैर-मैपिंग पर भरोसा नहीं है, इसलिए फॉर्म 7 भराया जा रहा है। द्वापर और नंदलाल के लोगों को धन्यवाद देंगे जिन्होंने हमें बचा लिया। दशरथ और नंदलाल ने कई सौ लोगों के फॉर्म में हस्ताक्षर किए हैं। जबकि नंदलाल अंगूठा छाप है। नंदलाल ने पार्टी कार्यालय में आकर यह जानकारी खुद दी है।

1 लाख से ज्यादा अनजान लोगों ने फार्म 7 बनवाया

उन्होंने कहा कि फॉर्म 7 बनवाने वालों में सबसे ज्यादा एक लाख अनजान लोगों की संख्या है। किसी भी अगड़े का वोट नहीं काटा है। बीजेपी पीडीए का वोट कटवा रही है। नाम कटवाने और जुड़वाने के लिए चुनाव आयोग के साथ भाजपा और उनकी कंपनियां काम कर रही हैं। फॉर्म 7 भारतीय जनता पार्टी के लोग फर्जी तरीके से बनवा रहे हैं। भारतीय जनता पार्टी चुनाव आयोग को अपना झंडा भिजवा दे जिससे वह अपने कार्यालय में लगा

अदालत कह रही है सजा देने का अधिकार सरकार को नहीं

अखिलेश यादव ने कहा कि केस वापस लेने वाला माफिया है। सबसे अधिक आज संवैधानिक कार्य भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने किया है। अदालत कह रही है कि आपको सजा देने का अधिकार नहीं है। लेकिन आप सजा दे रहे हैं। केंद्र और राज्य की लड़ाई इतनी बढ़ गई है कि प्रधानमंत्री को कोई नमस्कार नहीं कर रहा है। लखनऊ से गए थे तो 'लखनऊ का आदाब' कर लेते। अब दिल्ली वालों से लड़ने के लिए बुलडोजर नहीं, नई मिसाइल तैयार की गई है। जिसका रुख दिल्ली की तरफ कर दिया गया है।

पूरा बाजार अमेरिका को दे दिया गया

अखिलेश यादव ने कहा कि पूरा बाजार हमने अमेरिका को दे दिया है। मुख्यमंत्री कभी अमेरिका नहीं गए हैं वह क्या जानें?। अमेरिका वाले मुख्यमंत्री की भाषा और एक्टिविटीज देख ले तो अमेरिका का राष्ट्रपति इन्हें वीजा नहीं देगा। इनके दिल्ली वाले को भी काफी मुश्किलों से वीजा मिला था।

सवर्ण खतरे में है के सवाल पर अखिलेश यादव बोले

सवर्ण खतरे में है के सवाल पर अखिलेश यादव ने कहा कि यूनिवर्सिटी के कैंपस में नौजवान बेरोजगारी, महंगाई, और पढ़ाई को लेकर एक हो रहे थे। जिससे सरकार डर गई कि कहानी यहां पर भी नेपाल, बांग्लादेश और श्रीलंका की तरह सरकार ने बदल दी। कैंपस में अगर छात्र यूनाइटेड हो गए तो उनकी सरकार जा सकती है, इसलिए सरकार ने अंग्रेजों की फूट डालो और राज करो की नीति पर चलकर यह कार्य किया है। हमारे संविधान में पहले से ही मौजूद है कि किसी के साथ भेदभाव ना हो। वे संविधान से खिलवाड़ कर रहे हैं।

योगी का सर्टिफिकेट किसने दिया?

अखिलेश यादव ने कहा कि इन्हे योगी होने का सर्टिफिकेट किसने दिया है। हिंदू परंपरा में गेरुआ वस्त्र धारण करने वालों को हम बाबा कहते हैं और उन्हें सम्मान की दृष्टि से देखने लगते हैं। यही वह जिला है जहां बाबा के कहने पर हम सोना खोज रहे थे। न जाने कितने दिनों तक हम सोना खोजते रहे। योगी जी का कोई सम्मान नहीं है। वस्त्र पहनने से आप योगी नहीं बन जाते हैं, कान छिदवाने से भी आप योगी नहीं बन सकते हैं। यदि आपके अंदर डिजायर है, तो भी आप योगी नहीं हैं। यह पहली बार है कि जब शंकराचार्य और साधुओं को स्नान करने से रोका गया है। इसका पाप पड़ेगा, फिर कौन बचाएगा?