उन्नाव

नाबालिग पीड़िता ने बेटी को दिया जन्म, होगी डीएनए जांच, आरोपी जेल में

Dushkarm victim gave birth a baby girl उन्नाव में दुष्कर्म पीड़िता को जिला महिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उसने एक बेटी को जन्म दिया है। जिसे गांव का ही एक लड़का बहला फुसलाकर भाग ले गया था। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि बच्ची का डीएनए टेस्ट कराया जाएगा।

less than 1 minute read
Dec 03, 2024
जिला अस्पताल में पीड़िता ने दिया बेटी को जन्म (जिला अस्पताल की फाइल फोटो)

Dushkarm victim gave birth to a baby girl उत्तर प्रदेश के उन्नाव में दुष्कर्म पीड़िता ने एक बेटी को जन्म दिया है। जिसे गांव का ही एक लड़का बहला फुसलाकर भाग ले गया था। घटना 3 माह पहले की है। परिजन की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया था। 4 दिन बाद ही पुलिस ने किशोरी को बरामद कर लिया। लेकिन जांच में पीड़िता के गर्भवती होने की बात सामने आई। इसके बाद पुलिस ने आरोपी के ऊपर दुष्कर्म और पाक्सो की धारा बढ़ा दी। फिलहाल आरोपी जेल में है। अब पुलिस बच्ची की डीएनए जांच की तैयारी में लगी है। मामला औरास थाना क्षेत्र के एक गांव का है।

उत्तर प्रदेश के उन्नाव के औरास थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली 16 वर्षीय किशोरी को गांव का ही रहने वाला युवक बहला फुसलाकर भगा ले गया था। यह घटना बीते 4 अगस्त 2024 की है। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज किया था। आरोपी और किशोरी को औरास थाना पुलिस ने 8 अगस्त को बरामद कर लिया। किशोरी का मेडिकल परीक्षण कराया गया तो जानकारी हुई कि वह गर्भवती है। वहीं आरोपी युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

बरामदगी के समय पीड़िता थी गर्भवती

पीड़िता ने अपने बयान में बताया कि उसके साथ दुष्कर्म हुआ है। इसके बाद पुलिस ने दर्ज मुकदमे में धाराएं बढ़ा दी। इसी क्रम में बीते सोमवार को पीड़िता को प्रसव पीड़ा हुई। जिसे जिला अस्पताल के महिला विभाग में भर्ती कराया गया। जहां उसने एक बेटी को जन्म दिया। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक अश्विनी कुमार मिश्रा ने बताया कि बच्ची का डीएनए परीक्षण कराया जाएगा। आरोपी जेल में है।