उन्नाव

लेंसकार्ट मैनेजमेंट के खिलाफ भड़का हिंदू संगठन, बोला- केवल हिजाब को अनुमति तो इस्लामाबाद में खोले शोरूम

Hindutva activist reaches Lenskart showroom: उन्नाव में लेंसकार्ट के कर्मचारियों को तिलक लगाकर भगवा पटका पहनाया। इस मौके पर लेंसकार्ट मैनेजमेंट को चेतावनी दी गई कि अपनी नीतियां नहीं बदली तो कंपनी के खिलाफ बड़ा आंदोलन चलाया जाएगा।

2 min read
Apr 26, 2026
Feature image

Lenskart showroom employees were made to wear saffron turbans and tilak.: उन्नाव में लेंसकार्ट मैनेजमेंट के खिलाफ हिंदू संगठन आक्रोश व्याप्त है मैनेजमेंट के आदेश के खिलाफ लेंसकार्ट के शोरूम में पहुंचे हिंदू संगठन के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने ड्रेस कोड लेकर आपत्ति दर्ज की स्टोर शोरूम में काम कर रहे कर्मचारियों को तिलक लगाकर भगवा पका पहनाया और जय श्री राम का उद्घोष किया इस मौके पर विमल द्विवेदी ने कहा कि भारत में सभी धर्म का सम्मान होता है यदि केवल हिजाब को ही अनुमति देनी है तो इस्लामाबाद में शोरूम खोलना चाहिए भारत में ऐसा नहीं चलेगा।

तिलक, कलवा, बिंदी पर प्रतिबंध

उत्तर प्रदेश के उन्नाव के में लेंसकार्ट का शोरूम आवास विकास कॉलोनी में संचालित है। आज प्रखर हिंदू और भाजपा नेता विमल द्विवेदी अपने समर्थकों के साथ लेंसकार्ट के शोरूम पहुंच गए। जहां उन्होंने शोरूम में काम कर रहे कर्मचारियों को तिलक लगाकर भगवा पटका पहनाया। विमल द्विवेदी ने बताया कि सोशल मीडिया पर चर्चा है कि लेंसकार्ट के शोरूम में बिंदी, तिलक आदि जैसे हिंदू प्रतीकों पर प्रतिबंध लगाया गया है।

भारत में व्यापार करने का अधिकार नहीं

विमल द्विवेदी ने बताया कि लेंसकार्ट मैनेजमेंट का यह आदेश भारत के अंदर हिंदू बाहुल्य राष्ट्र में सनातन संस्कृति का सीधा अपमान है। मैनेजमेंट को चेतावनी देते हुए उन्होंने कहा कि अपनी नीतियों में सुधार करें, वरना जिले में ही नहीं आसपास के जिलों में भी शोरूम चलने नहीं दिया जाएगा। अगर कंपनी को बिंदी, तिलक और कलवा से परेशानी है तो उन्हें भारत में व्यापार करने का भी कोई अधिकार नहीं है।

इस्लामाबाद में खोलें शोरूम

प्रखर हिंदूवादी नेता ने कहा कि मैनेजमेंट को इस्लामाबाद पाकिस्तान में शोरूम खोलने चाहिए। जहां वह अपनी मानसिकता को लागू कर सके। उत्तर प्रदेश और उन्नाव की धरती पर हिंदू संस्कृति का अपमान स्वीकार नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि यह सांकेतिक शुरुआत है। यदि पूरे देश में ऐसी नीति नहीं बदली गई तो कंपनी के खिलाफ एक बड़ा आंदोलन चलाया जाएगा।

लेंसकार्ट शोरूम में मचा हड़कंप

इसके पहले लेंसकार्ट शोरूम में अचानक हिंदू संगठनों के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं के पहुंचने से हड़कंप मच गया। बताया गया कि इस दौरान मैनेजमेंट और स्टाफ काफी दबाव में नजर आया।‌ हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं ने लेंसकार्ट शोरूम में काम कर रहे कर्मचारियों को तिलक लगाकर भगवा पटका पहनाया। शोरूम पहुंचने वालों में राकेश राजपूत, अभी तिवारी, अखिल मिश्रा, आलोक शुक्ला, अंकुर त्रिपाठी, शिव सेवक त्रिपाठी, अजय द्विवेदी सहित अन्य लोग मौजूद थे।

Published on:
26 Apr 2026 08:37 pm