उन्नाव

अनियंत्रित बाइक से गिरी महिला सिपाही की दर्दनाक मौत, मऊ की रहने वाली

Female constable died tragically उन्नाव में मोटरसाइकिल में पीछे बैठ कर जा रही महिला आरक्षी की बाइक अनियंत्रित हो गई और वह जमीन पर पड़ी। जिससे गंभीर रूप ‍घायल हो गई। जिला अस्पताल में डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।

less than 1 minute read
Oct 19, 2025
फोटो सोर्स- उन्नाव पुलिस सोशल मीडिया वीडियो ग्रैब

Female constable died tragically उन्नाव में रविवार की देर शाम सड़क दुर्घटना में महिला आरक्षी गंभीर रूप से घायल हो गई। इसकी जानकारी एंबुलेंस को दी गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पीआरबी ने घायल आरक्षी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों में मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस महकमे में शोक की लहर दौड़ गई। क्षेत्राधिकारी ने बताया कि रात 8 बजे डायल 112 पर सूचना मिली थी कि महिला आरक्षी घायल हो गई है। जिसे जिला अस्पताल में डॉक्टर में मृत घोषित कर दिया है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। कानूनी कार्रवाई की जा रही है। घटना सफीपुर क्षेत्र की है।

ये भी पढ़ें

क्या डिप्टी सीएम के पद समाप्त? अखिलेश यादव की X पर पोस्ट, बोले- अब इंजन और डिब्बे टकरा रहे

रात 8 बजे की घटना

उत्तर प्रदेश के उन्नाव में रविवार की रात 8 बजे डायल 112 पर सूचना मिली कि महिला आरक्षी प्रियंका यादव निवासी मऊ बाइक में पीछे बैठकर बांगरमऊ कोतवाली जा रही थी। सफीपुर कोतवाली क्षेत्र के जमालपुर गांव के पास बाइक अनियंत्रित हो गई और प्रियंका यादव नीचे गिर पड़ी। घटना की जानकारी 112 पर दी गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने पीआरबी के माध्यम से प्रियंका को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टर ने उसे मृत्यु घोषित कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही घर में कोहराम मच गया। परिजनों का रो रो कर बुरा हाल था।

क्या कहती हैं क्षेत्राधिकारी सफीपुर?

क्षेत्राधिकार सफीपुर सोनम सिंह ने बताया कि डायल 112 के माध्यम से रात 8 बजे सूचना मिली कि बांगरमऊ में तैनात महिला आरक्षी बाइक से जा रही थी। जमल्दीपुर के पास बाइक अनियंत्रित हो गई। जिसे पीआरबी के माध्यम से जिला अस्पताल लाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Also Read
View All

अगली खबर