उन्नाव

जनपद के गांधी कहे जाने वाले सात बार के विधायक के निधन से शोक की लहर, अन्नू टंडन ने कहा एक बड़ा अध्याय समाप्त

- 99 वर्ष की उम्र में जनपद के गांधी भगवती सिंह विशारद का हुआ निधन - कानपुर के धनकुट्टी में ली अंतिम सांस - विधानसभा अध्यक्ष हृदय नारायण दीक्षित, पूर्व सांसद अन्नू टंडन सहित अन्य ने व्यक्त किया शोक
2 min read
• •
Updated: 2 Dec 2019, 3:01 PM IST
जनपद के गांधी कहे जाने वाले सात बार के विधायक के निधन से शोक की लहर, अन्नू टंडन ने कहा एक बड़ा अध्याय समाप्त
जनपद के गांधी कहे जाने वाले सात बार के विधायक के निधन से शोक की लहर, अन्नू टंडन ने कहा एक बड़ा अध्याय समाप्त

उन्नाव. स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, पूर्व विधायक उन्नाव के गांधी कहे जाने वाले 99 वर्षीय भगवती सिंह विशारद का निधन हो गया। लगभग 13 साल की उम्र में महात्मा गांधी के संपर्क में आने वाले भगवती सिंह विशारद ने 7 बार विधानसभा का प्रतिनिधित्व किया। उनके निधन से जनपद में शोक की लहर दौड़ गई। पूर्व विधायक का उनके निवास कानपुर के धनकुट्टी में निधन हो गया। आज सुबह उनके निधन की खबर जंगल में आग की तरह पूरे क्षेत्र में फैल गई। बड़ी संख्या में कांग्रेसी उनके निवास पर पहुंच गए पूर्व सांसद अन्नू टंडन शाहिद कांग्रेस कार्यकारिणी के पदाधिकारी व जिलाध्यक्ष ने भी श्रद्धांजलि अर्पित की। पूर्व सांसद अन्नू टंडन ने भगवती सिंह विशारद के निधन को उन्नाव जिले का एक बड़े अध्याय का समाप्त होना बताया। वहीं कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने कहा कि उनके बताए रास्ते पर चलने वाला सच्चे मायने में लोकतांत्रिक होगा।

आजादी की लड़ाई में गांधी के निकट आए थे विशारद जी

भगवती सिंह विशारद उन्नाव में गांधी जी के नाम से जाने व पहचाने जाते थे। आजादी के लड़ाई के समय 13 साल की उम्र में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के संपर्क में आए थे विशारद जी के जोश ने महात्मा गांधी को कई बार अपनी ओर आकर्षित किया इस पर गांधी जी ने अपने पास बुला कर उनके विषय में पूछा और बोले क्या बनना चाहते हो। विशारद जी ने जवाब दिया गांधी बनना चाहता हूं। देश की आजादी में बढ़-चढ़कर भाग लेने वाले भगवती सिंह सारण ने जनपद के भगवंत नगर विधानसभा सीट से 1967, 1969, 1974, 1980, 1985, 1991 में विधानसभा का प्रतिनिधित्व किया।

पूर्व सांसद अन्नू टंडन, विधानसभा अध्यक्ष हृदय नारायण दीक्षित ने व्यक्त किया शोक

ईमानदारी की प्रतिमूर्ति भगवती सिंह विशारद के पास भले ही विधायक के रूप में लंबा कार्यकाल रहा हो। लेकिन संपत्ति के नाम पर अपना एक मकान तक नहीं था। विधानसभा अध्यक्ष हृदय नारायण दीक्षित ने भगवती सिंह विशारद के निधन पर दुख व्यक्त किया है। कांग्रेस जिलाध्यक्ष सुभाष सिंह ने भगवती सिंह विशारद के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए कहा कि यह जनपद के लिए अपूरणीय क्षति है। वह स्वस्थ राजनीति के मार्गदर्शक थे, लोकतंत्र के प्रतिमूर्ति थे, उनके बताए आदर्शो पर चलने का अवसर नसीब हो तो सच्चे मायने में वह लोकतांत्रिक होगा। पूर्व सांसद अन्नू टंडन ने भगवती सिंह विशारद के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए कहा कि हमारे परिवार का मुखिया चला गया। उनका आशीर्वाद हमेशा उन्हें मिलता रहा है। यह क्षति पूरी नहीं की जा सकती। उन्नाव जिले का बहुत बड़ा अध्याय समाप्त हो गया। उन्होंने कहा कि जनपद ने उन्हें गांधीजी के नाम से इसीलिए जाना जाता था कि वह ईमानदारी और मेहनत में प्रतिमूर्ति थे।

Published on: