उन्नाव

कानपुर: सपा के पूर्व विधायक कड़ी सुरक्षा के बीच पहुंचे एमपी एमएलए कोर्ट, बोले- इंसाफ होना बाकी है

सपा के पूर्व विधायक इरफान सोलंकी को आज बारिश सुरक्षा व्यवस्था के बीच अदालत में लाया गया। अदालत में भी सुरक्षा के इंतजाम किए गए थे।‌ इस दौरान उन्होंने कहा कि अभी न्याय होना बाकी है।
2 min read
• •
Updated: 7 Aug 2024, 8:17 PM IST
Feature image

सपा के पूर्व विधायक इरफान सोलंकी को महाराजगंज के जेल से लाया गया। इस दौरान अदालत परिसर में सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे। मीडिया का भी जमावड़ा लगा था। चलते-चलते इरफान सोलंकी ने कहा कि अभी न्याय होना बाकी है, उपचुनाव नहीं, इंसाफ होगा। एमपी एमएलए कोर्ट ने बीते 3 जून को आगजनी केस मामले में 7 साल की सजा सुनाई थी। सजा सुनाए जाने के बाद आज पहली बार उन्हें अदालत लाया गया। इरफान सोलंकी सीसामऊ विधानसभा सीट से विधायक थे। सजा सुनाए जाने के बाद उनकी विधायकी चली गई थी। जहां अब उपचुनाव होना है।

जाजमऊ थाना क्षेत्र के डिफेंस कॉलोनी निवासी नजीर फातिमा ने इरफान सोलंकी उसके भाई और अन्य के खिलाफ कब्जा करने की नीयत से झोपड़ी में आग लगाने का मुकदमा दर्ज कराया था। अपनी तहरीर में उन्होंने बताया कि 7 नवंबर 2022 की रात 8 बजे जब उनका परिवार शादी में गया था। इस दौरान इरफान सोलंकी, रिजवान सोलंकी और उसके साथियों ने आग लगा दी। जिससे उसकी पूरी गृहस्थी जलकर खाक हो गई।

3 जून को सुनाई गई थी सजा

अपनी तहरीर में नजीर फातिमा ने तत्कालीन विधायक इरफान सोलंकी, उनके भाई रिजवान सोलंकी, इसराइल आटेवाला, मोहम्मद शरीफ, शौकत को नामजद किया था। लंबी सुनवाई के बाद एमपी एमएलए कोर्ट ने बीते 3 जून को सभी आरोपियों को 7 साल की सजा सुनाई। इसके बाद इरफान सोलंकी की विधायकी चली गई। जो सीसामऊ विधानसभा से विधायक थे। अब यहां पर उप चुनाव होना है।

रंगदारी पर आरोप तय होना है

आज भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच इरफान सोलंकी को महाराजगंज जेल से अदालत लाया गया। जहां पर रंगदारी के केस पर आरोप तय होंगे। जिसमें इरफान सोलंकी, उनके भाई रिजवान सोलंकी, आसिफ दलाल, इश्तियाक आदि शामिल है।

Updated on:
7 Aug 2024, 8:17 PM IST
Published on: