
उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद में दिनदहाड़े बीआरसी केंद्र के कर्मचारियों को गोली मार दी गई। गोली की आवाज सुनते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आनन-फानन घायल कर्मचारी को स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। जहां से उसकी गंभीर हालत को देखते हुए जिला अस्पताल लोहिया रेफर कर दिया गया। हालत गंभीर बताई जाती है। घटना की जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने निरीक्षण किया। डॉग स्क्वाड को भी बुलाया गया। बताया जाता है गोली मारने वाला युवक महिला की ड्रेस में आया था। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
घटना कमालगंज ब्लॉक संसाधन केंद्र का है। खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय में तैनात कर्मचारी विश्राम सिंह को अज्ञात हमलावर ने गोली मारी है। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। विश्राम सिंह को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। जहां से जिला अस्पताल लोहिया रेफर कर दिया गया है। उनकी हालत गंभीर बनी हुई है।
प्रत्यक्ष दर्शनों के अनुसार गोली मारने वाला युवक महिला के भेष में आया था। जो गोली मारकर मौके से फरार हो गया। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। डॉग स्क्वायड की भी मदद ली जा रही है। थाना पुलिस ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। शीघ्र घटना का खुलासा किया जाएगा।
Updated on:
31 Jul 2024 08:04 pm
Published on:
31 Jul 2024 06:27 pm
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
