उन्नाव में जुआ खेलने के लिए ब्याज में पैसे देता था और फिर उन्हीं से जुआ खेलाने के लिए रंगबाजी वसूली होती थी। इस क्रम में पुलिस ने पांचवें अभियुक्त को भी गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
उन्नाव में रंगबाजी मांगने के मामले में एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। जिसके ऊपर आरोप है कि ब्याज पर पैसा देकर जुआ खेलाता है और खेलने वालों से ही रंगदारी भी वसूलता है। इसी मामले में पुलिस ने चार अभियुक्तों को गिरफ्तार किया था। आज एक और वांछित अभियुक्त भी पुलिस के हत्थे चढ़ गया। मामला अचलगंज थाना क्षेत्र का है।
उत्तर प्रदेश के उन्नाव के अचलगंज थाना क्षेत्र के आसपास जुआ खेलने के लिए ब्याज पर पैसा दिया जाता था। इसके साथ ही जुआ खेलने वालों से रंगदारी भी जाती है। इस मामले में पुलिस ने 23 जनवरी 2025 को थाना में मुकदमा दर्ज किया था। जिसमें शमीम पुत्र नन्हे खां निवासी मुगुलपुर अचलगंज, धर्मेंद्र अवस्थी पुत्र सुरेश चंद्र निवासी हड़हा अचलगंज, देव लखन तिवारी उर्फ राजेश खन्ना पुत्र राम मूर्ति तिवारी मवइया माफी अचलगंज, अजय रविदास पुत्र रामकृष्ण निवासी बदरका अचलगंज को गिरफ्तार किया गया था।
अचलगंज थाना पुलिस ने बताया कि एक अन्य व्यक्ति संजय की तलाश पुलिस को थी। आज संजय कुमार उर्फ लउआ पुत्र सुरेश रैदास निवासी शीतल खेड़ा थाना बीघापुर को गिरफ्तार कर लिया गया है। जिसे कोलुहागाढ़ा मोड़ के पास से गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार करने वाली टीम में उप निरीक्षक दृगपाल सिंह, हेड कांस्टेबल बृजेंद्र कुमार शामिल थे।