8 दिसंबर 2025,

सोमवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अवैध असलहा बनाने की फैक्ट्री का खुलासा, भारी मात्रा में असलहे बरामद, दो गिरफ्तार

Illegal arms factory exposed कन्नौज पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। जब एक अवैध असला फैक्ट्री का खुलासा किया। मौके से भारी मात्रा में अर्द्ध निर्मित, निर्मित अवैध असलहे बरामद हुए हैं। असलहे बनाने के उपकरण भी बरामद हुए।

less than 1 minute read
Google source verification

Illegal arms factory exposed कन्नौज पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। जब अवैध रूप से संचालित असला फैक्ट्री को बरामद किया है। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने यह सफलता हासिल की है। एसपी ने बताया कि रुक-रुक कर काफी लंबे समय से दोनों असलहा फैक्ट्री चला रहे थे। अभी दोनों से और भी पूछताछ की जा रही है। मामला तिर्वा कोतवाली क्षेत्र कन्नौज का है। पुलिस ने मौके से वेल्डिंग मशीन, ड्रिल मशीन, रेती, हथौड़ी, छेनी सहित अन्य उपकरण बरामद किए हैं। जो अवैध असला बनाने में लगते हैं।

यह भी पढ़ें: प्रधानमंत्री सम्मान निधि: 17 स्टेप्स में घर बैठे करें फार्मर रजिस्ट्री, इसके बिना नहीं मिलेगी निधि

उत्तर प्रदेश के कन्नौज में तिर्वा पुलिस ने अवैध असलहा फैक्ट्री बरामद की है। मौके से दो को गिरफ्तार किया है। जिसमें से विनोद कुमार निवासी बंसी पुरवा और हैप्पी उर्फ रोशन निवासी सुभाष नगर शामिल हैं। मौके से वेल्डिंग मशीन, ड्रिल मशीन सहित बड़ी संख्या में असलहा बनाने में वाले उपकरण भी बरामद हुए हैं।

क्या कहते हैं पुलिस अधीक्षक?

पुलिस अधीक्षक कन्नौज विनोद कुमार ने बताया कि प्रभारी निरीक्षक तिर्वा जितेंद्र प्रताप सिंह के नेतृत्व में अवैध रूप से संचालित नजायज शस्त्र फैक्ट्री पकड़ी गई है। जिसमें दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है गिरफ्तार अभियुक्तों में विनोद निवासी बंसी पुरवा थाना तिर्वा, रोशन निवासी सुभाष नगर शामिल है। दोनों मिलकर शस्त्र फैक्ट्री चल रहे थे। जिनके पास से छह तमंचा 315 बोर और एक अधिया बरामद किया गया है। दो अधिया, एक तमंचा अर्द्ध निर्मित बरामद हुआ है। इसके अतिरिक्त असला बनाने में लगने वाले औजार और मशीन भी बरामद की गई है। सुभाष का पहले का भी अपराधिक के इतिहास है। रुक रुक कर काफी लंबे समय से असलहा फैक्ट्री का संचालन कर रहे थे। अभी और पूछताछ की जा रही है।