उन्नाव

उन्नाव: गाय खोलने गए बाबा और पोते की कच्ची दीवार गिरने से मौत, दो वर्षीय पुत्र के साथ मां का हाल बेहाल

Grandfather and grandson died after getting buried under a kutcha wall उन्नाव में रुक-रुक कर हो रही बारिश से कच्ची दीवार गिर गई।‌ जिसके नीचे बाबा और पोता दब गए। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद दोनों को बाहर निकाला।‌ एक गौवंशीय पशु की भी मौत हुई है।

2 min read
Sep 11, 2024

Grandfather and grandson died after getting buried under a kutcha wall उत्तर प्रदेश के उन्नाव में कच्ची दीवार गिरने से दादा और पोते दब गए। एक जानवर भी दीवार की चपेट में आ गया। घटना की जानकारी मिलते ही लोग मौके की ओर दौड़ पड़े। कड़ी मशक्कत के बाद बाबा और पोते को बाहर निकल गया। लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी और दोनों की मौत हो गई। एक गाय भी मर गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के बाद घर में कोहराम मच गया। लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है। एसडीएम ने बताया कि मौके पर राजस्व टीम को भेजा जा रहा है। शासन की तरफ से मुआवजा दिलाया जाएगा। घटना अजगैन थाना क्षेत्र के बकतौरी खेड़ा संदाना का है।

Grandfather and grandson died after getting buried under a kutcha wall गांव निवासी 60 वर्षीय बद्री प्रसाद अपने 30 वर्षीय पोते महेंद्र के साथ गाय खोलने के लिए गए थे। इसी बीच कच्ची दीवार दोनों के ऊपर गिर पड़ी। जिसके नीचे दब गए। तेज आवाज सुनकर ग्रामीण मौके की ओर दौड़े। जहां कड़ी मशक्कत के बाद बद्री प्रसाद और महेंद्र को बाहर निकाला गया। लेकिन तब तक देर हो चुकी थी और उनकी मौत हो गई। घटना के बाद घर में कोहराम मच गया। महेंद्र की पत्नी नीलम और घर वालों का रो-रो कर बुरा हाल है। ‌मृतक महेंद्र का 2 वर्षीय एक पुत्र है।

क्या कहते हैं एसडीएम?

Grandfather and grandson died after getting buried under a kutcha wall घटना की जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंची अजगैन थाना पुलिस ने मौके का निरीक्षण किया और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एसडीएम रामदेव विशाल ने बताया कि कच्ची दीवार गिरने से एक ही घर के दो लोगों की मौत हुई है। मौके पर राजस्व टीम भेजी गई है। शासन से मुआवजा दिलाने का प्रयास किया जाएगा।

Published on:
11 Sept 2024 01:54 pm
Also Read
View All

अगली खबर