उन्नाव

उन्नाव में 7 लेखपाल 10 साल से अधिक समय से जमे, डीएम के निर्देश पर हुई जांच में खुलासा

Lekhpal of Unnao: उन्नाव में जिलाधिकारी के निर्देश पर हुई जांच के बाद बड़ा खुलासा हुआ है। सदर तहसील में 7 लेखपाल बीते 10 साल से अधिक समय से एक ही क्षेत्र में तैनात है। तहसीलदार ने यह जानकारी दी है।
2 min read
जिलाधिकारी उन्नाव, फोटो सोर्स- सूचना विभाग उन्नाव
जिलाधिकारी उन्नाव, फोटो सोर्स- सूचना विभाग उन्नाव

List of lekhpal prepared in Unnao: उन्नाव में सात लेखपाल एक ही स्थान में 10 साल से अधिक वर्षों से कार्य कर रहे हैं।‌ सदर तहसीलदार की बनाई गई सूची में यह जानकारी दी गई है। खास बात यह है कि यह सभी लेखपाल सदर तहसील से जुड़े हुए हैं। जिलाधिकारी के निर्देश पर हुई जांच और बनाई गई सूची के बाद यह खुलासा हुआ है। इनमें सत्यम गुप्ता, प्रियंका मिश्रा, यज्ञ प्रकाश दीक्षित, अरविंद गुप्ता, महेंद्र यादव, आशीष श्रीवास्तव और मनीष शुक्ला शामिल है। तहसीलदार सदर की तरफ से जारी की गई सूची में यह जानकारी दी गई है।‌‌

सदर तहसीलदार ने दी जानकारी

उत्तर प्रदेश के उन्नाव में तहसील सदर में कार्यरत लेखपालों का लेखा-जोखा सामने आया है। जिसने राजस्व विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए हैं। तहसीलदार सदर से जारी सूची के अनुसार तहसील में लेखपालों के कुल संख्या 105 होनी चाहिए। जिसके सापेक्ष वर्तमान में 87 लेखपाल कार्यरत हैं। इनमें से 7 लेखपाल ऐसे हैं जो 10 वर्ष से भी अधिक समय से एक ही तहसील में जमे हुए हैं।

सत्यम गुप्ता, प्रियंका मिश्रा का नाम पहले

तहसीलदार की तरफ से जारी किए गए सूची के अनुसार सत्यम गुप्ता और प्रियंका मिश्रा 27 अप्रैल 2016 से लगातार सदर तहसील में ही कार्यरत हैं। बीते 1 अक्टूबर को प्रियंका मिश्रा ने मातृत्व अवकाश लिया था। ‌

यज्ञ प्रकाश दीक्षित का नाम भी शामिल

इसी तरह यज्ञप्रकाश दीक्षित का भी नाम सूची में शामिल है जो वर्ष 2006 से सदर में है। इस बीच में उन्होंने हसनगंज और बांगरमऊ तहसील में भी कार्य किया है। लेकिन फिर 9 जून 2026 से वापस सदर में तैनात हैं। अरविन्द गुप्ता का कार्यकाल तो और भी लंबा है।‌ अरविंद गुप्ता 2 जुलाई 2005 से 30 जून 2015 तक और फिर 2017-2019 और 10 जून 2026 से लगातार सदर तहसील के अंतर्गत आने वाले क्षेत्रों में हैं। बीच में केवल दो साल सीतापुर और हसनगंज में रहे।

महेंद्र यादव का आना-जाना बन रहा

जारी सूची के अनुसार महेन्द्र यादव 17 जुलाई 2004 से 2019 तक सदर तहसील से जुड़े रहे। 5 सितम्बर 2025 से एक बार फिर सदर तहसील स्थानांतरित होकर वापस आ गए। ‌ जबकि आशीष श्रीवास्तव और मनीष कुमार शुक्ला भी 3 जुलाई 2016 से लगातार सदर तहसील में ही जमे हैं।

क्या कहता है नियम?

नियमानुसार किसी भी लेखपाल का एक तहसील में कार्यकाल तीन वर्ष से अधिक नहीं होना चाहिए। जिससे भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाया जा सकेंगे। लेकिन लेखपाल 10 से 20 साल तक एक ही तहसील में तैनात हैं। इससे जमीनों के पैमाइश, वरासत और शिकायतों के निस्तारण में मनमानी की आशंका बढ़ जाती है।

Updated on:
03 Oct 2026 11:46 am
Published on:
03 Oct 2026 11:44 am