
उन्नाव. जनपद में गौवंश को काटने का सिलसिला थमने का नाम नही ले रहा। पिछले कई महीनो से अलग अलग थाना क्षेत्रों में गौ वंश बध की घटनाये हो रही है। जिसे रोकने व खुलासा करने में पुलिस की सुस्त कार्यशैली अपना रही है। जिससे हिंदुओं में रोष व्याप्त है। हिन्दू जागरण मंच के प्रांतीय मंत्री व प्रभारी चश्मा विमल द्विवेदी ने मंच के कार्यकर्ताओं के साथ पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन दिया गया। अपने ज्ञापन में विमल द्विवेदी ने बताया कि मुख्यमन्त्री के सख्त निर्देश के बाद भी पूरे जनपद में गौ बध की घटनाये थमने का नाम नही ले रही।
गोकशी करने वालों के खिलाफ गैंगस्टर लगाने की मांग
पिछले एक सप्ताह में पहले थाना असोहा के अन्तर्गत आने वाले गांव निमैचा के जंगल में चन्दन खेडा-भाऊ मऊ मार्ग एक दर्जन से अधिक गौवंश का बध व दूसरी औरास थाना अंतर्गत संडीला-चकलवंशी मार्ग में 3 गौवंश का बध हुआ। इसी प्रकार की तीसरी घटना सोहरामऊ थाना क्षेत्र के हाइवे टोल प्लाजा से मात्र 500 मीटर पर मौहारी गॉव के वन विभाग के जंगल में एक दर्जन से अधिक गौवंशो का वध किया गया था। बारासगवर, अचलगंज, औरस, हसनगंज, आसीवन, पुरवा समेत कुछ अन्य थाना क्षेत्रो में आवारा गौवंशीय पशुओं का वध कर मांस की तस्करी हो रही है। ऐसी अनेको घटनाए है जो ह्रदय विदारक है व हिन्दू समाज को अक्रोशित आहत करने वाली है। पुलिस कार्रवाई के नाम पर अज्ञात लोगो पर मुकदमा दर्ज कर भूल जाती है।
अपराधियों में प्रशासन का खौफ होना चाहिए
उन्होंने कहा कि हिन्दू जागरण मंच मांग करता है कि ऐसी घटनाओ का खुलासा जल्द से जल्द किया जाए व दोषियों के खिलाफ गैंगस्टर व दण्डात्मक कार्यवाही की जाए। ऐसी घटनाओ को अंजाम देने वाले को बचाने का प्रयास करने वालों के खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई की जाय। साथ ही इस बात का खुलासा किया जाय कि इनके साथ कौन है। सभी आपराधिक कृत्य रुकने चाहिए और दोषियो में प्रशासन का खौफ दिखना चाहिए। ज्ञापन देने वालो में मंच के जिलाध्यक्ष अजय त्रिवेदी, नगर महामंत्री धर्मेन्द्र शुक्ला, नगर मंत्री अखिल मिश्रा, आशीष त्रिवेदी, उपाध्यक्ष शिवम आजाद, विष्णुशंकर, महेन्द्र निषाद, मंत्री मनीष पाण्डेय, बैभव अवस्थी, नितिन सिंह, राज शुक्ला, सत्यम कश्यप, अभिषेक कश्यप, पवन अवस्थी, प्रभुदयाल पाण्डेय, अभिषेक मिश्रा, पुनीत शर्मा, प्रसान्त सोनकर, शिवसेवक त्रिपाठी, राजेश शुक्ला, अंशू शुक्ला, बलराम वर्मा, नीरज, विसाल तिवारी, उदय पाण्डेय आदि मौजूद थे।