
IMD heavy rain alert मौसम विभाग ने पूरे उत्तर प्रदेश में आज के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। जिसके अनुसार आज 30 अप्रैल को उत्तर प्रदेश में अगले 3 घटे तक बादल गरजने के साथ आकाशीय बिजली भी गिर सकती है। इस दौरान जमकर बरिश होगी। इधर सुबह से ही बादल गरजने के साथ जोरदार बारिश शुरू हो गई। 10 से 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा भी चल रही है। बीच-बीच में आंधी का भी असर दिखाई पड़ रहा है। है आज दिन चढ़ने के साथ झमाझम बारिश होने की संभावना है। इस दौरान बिजली चमकने की भी चेतावनी दी गई है। मौसम बदलने के कारण अधिकतम तापमान में करीब 8 डिग्री सेल्सियस की कमी आई है।
मौसम विभाग ने पूरे उत्तर प्रदेश के लिए येलो अलर्ट जारी किया है, जिसके अनुसार कानपुर मंडल सहित झांसी, प्रयागराज बेल्ट में सुबह से ही भारी बारिश होने की संभावना है। इस दौरान बादल गरजने के साथ आकाशीय बिजली भी गिर सकती है। अभी-अभी मोबाइल पर मैसेज के माध्यम से अलर्ट किया गया है कि अगले तीन घंटे में 40 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। बादल गरजने के साथ बिजली गिरने की भी संभावना और हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। ओलावृष्टि की भी संभावना है।
मौसम वैज्ञानिक डॉक्टर एसएन सुनील पांडे ने बताया कि ट्रफ लाइन उत्तर प्रदेश के उत्तर तराई के क्षेत्र में खिसक गई है, जिससे धूल भरी आंधी चलने की संभावना है। आज दिन में बारिश होगी। मौसम विभाग की चेतावनी का असर सुबह से ही दिखाई पड़ रहा है जब बादलों के गरजने के साथ आकाश आकाशीय बिजली भी चमक रही है। सुबह से ही झमाझम बारिश शुरू हो गई है। आज दोपहर बाद और भी जमकर बारिश होने की जानकारी दी गई है।
मौसम उन्नाव में मौसम में अचानक करवट बदला और सुबह से ही जोरदार बारिश शुरू हो गई। इस दौरान बादल भी जमकर गरज रहे हैं। मौसम विभाग के अनुसार, आज का अधिकतम तापमान 36 डिग्री और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री रहने की संभावना है। पूर्व और दक्षिण पूर्व दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगी। सामान्य रूप में 10 से 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है, आंधी का असर भी दिखाई पड़ेगा।
फर्रुखाबाद, कन्नौज, इटावा, औरैया आदि जिलों में भी मौसम में परिवर्तन आया है। जगह-जगह बारिश हो रही है। साथ ही आंधी भी चल रही है। दिन में भी करीब 55% बारिश होने का अनुमान बताया गया है। फर्रुखाबाद, कन्नौज, इटावा और औरैया में आज का अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम 22 डिग्री रहने का अनुमान है।