उन्नाव

उन्नाव जिलाधिकारी ने 16 नवंबर को घोषित किया अवकाश, सभी सरकारी कार्यालय, स्कूल, कालेज बंद

Local holiday in Unnao tomorrow: उन्नाव में जिलाधिकारी ने आगामी 16 नवंबर को स्थानीय अवकाश घोषित किया है। इस दिन सभी स्कूल, कॉलेज, सरकारी कार्यालय बंद रहेंगे।
2 min read
• •
Updated: 15 Nov 2026, 4:23 PM IST
उन्नाव में स्थानीय अवकाश, फोटो सोर्स- सूचना विभाग
उन्नाव में स्थानीय अवकाश, फोटो सोर्स- सूचना विभाग

Local holiday in Unnao tomorrow: उन्नाव में जिलाधिकारी ने कल 16 नवंबर जिले में स्थानीय अवकाश घोषित किया है। जिलाधिकारी के आदेशानुसार सोमवार को सभी स्कूल कॉलेज सरकारी कार्यालय बंद रहेंगे। जिलाधिकारी कार्यालय में यह आदेश जारी किया है। जिसके अनुसार प्रदेश सरकार घोषित करता है तो यह कार्यालय आदेश स्वत निरस्त माना जाएगा। जिलाधिकारी कार्यालय से आदेश जारी होने के बाद छठ व्रत और पूजा में शामिल होने वालों में खुशी की लहर है। इसकी जानकारी सभी संबंधित विभागाध्यक्षों को दी गई है। ‌

जिलाधिकारी कार्यालय से जारी आदेश

जिलाधिकारी कार्यालय जारी किया आदेश

उत्तर प्रदेश के उन्नाव में आगामी 16 नवंबर दिन सोमवार को जिले के सभी सरकारी कार्यालय स्कूल कॉलेज कोषागार बंद रहेंगे। जिलाधिकारी घनश्याम मीणा के हस्ताक्षर से जारी आदेश में यह जानकारी दी गई है। ‌जारी आदेश में बताया गया है कि बीते 19 अक्टूबर को जिले में दशहरा (महाष्टमी) का स्थानीय अवकाश घोषित किया गया था। लेकिन शासन ने 16 अक्टूबर को जारी किए गए पत्र में 19 अक्टूबर को दशहरा (महाष्टमी) के दिन को सार्वजनिक अवकाश घोषित कर दिया गया था।

19 अक्टूबर को सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया था

आदेश के अनुसार 19 अक्टूबर के स्थानीय अवकाश की जगह 16 नवंबर को छठ पर्व के अवसर पर स्थानीय अवकाश घोषित किया जाता है। यह आदेश पूरे जिले में लागू होगा। अब 16 नवंबर को जिले के सभी सरकारी कार्यालयों, शिक्षण संस्थानों में स्थानीय अवकाश रहेगा और दशहरा वाली छुट्टी अब स्थानीय अवकाश नहीं माना गया है।

सार्वजनिक अवकाश घोषित होने पर आदेश होगा स्वत: निरस्त

आदेश पत्र में यह भी कहा गया है कि शासन से यदि छठ पर्व 16 नवंबर को सार्वजनिक अवकाश घोषित किया जाता है, तो यह आदेश स्वतः निष्प्रभावी हो जायेगा। इसकी जानकारी पुलिस अधीक्षक, मुख्य विकास अधिकारी, अपर जिलाधिकारी, नगर मजिस्ट्रेट, समस्त एसडीएम, तहसीलदार जिला स्तरीय अधिकारियों को भी दी गई है।

छठ पूजा को लेकर प्रशासन सतर्क

छठ पूजा को देखते हुए जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। शुक्लागंज स्थित गंगा घाट के किनारे बड़ी संख्या में छठ पर्व मानने वाले पहुंच रहे हैं। सुरक्षा को देखते हुए पुलिस की व्यवस्था की गई है। ‌ आवास विकास कॉलोनी स्थित लिली पार्क में पक्का तालाब बनाया गया है। जिसमें भी भक्तगण पहुंच रहे हैं। बांगरमऊ में भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु घाट पर पहुंच रहे हैं।

Updated on:
15 Nov 2026, 4:23 PM IST
Published on: