उन्नाव

167 पुलिस अधिकारियों के तबादले में इटावा, कन्नौज, फर्रुखाबाद और उन्नाव भी प्रभावित

अपर पुलिस महानिदेशक प्रशासन की तरफ से 167 प्रांतीय पुलिस सेवा संवर्ग के का स्थानांतरण किया गया है। जिसमें पुलिस उपाधीक्षक के साथ सहायक पुलिस आयुक्त और सेनानायक भी शामिल है।

less than 1 minute read
Dec 13, 2023
167 पुलिस उपाधीक्षक के तबादले में इटावा, कन्नौज, फर्रुखाबाद और उन्नाव भी प्रभावित
167 पुलिस उपाधीक्षक के तबादले में इटावा, कन्नौज, फर्रुखाबाद और उन्नाव भी प्रभावित

उत्तर प्रदेश में प्रांतीय पुलिस सेवा संवर्ग के 167 पुलिस उपाधीक्षक, सहायक पुलिस आयुक्त, सहायक सेनानायक का स्थानांतरण किया गया है। जिसमें इटावा के साथ कन्नौज, फर्रुखाबाद और उन्नाव के अधिकारी भी शामिल है।‌ अपर पुलिस महानिदेशक प्रशासन नीरा रावत के आदेश से जारी स्थानांतरण सूची में फतेहगढ़ के पुलिस उपाधीक्षक, उन्नाव के सीओ सिटी सहित अन्य अधिकारी गण शामिल है। स्थानांतरण पत्र में तत्काल कार्य मुक्त होकर नवीन तैनाती स्थल पर ज्वाइनिंग का आदेश दिया गया है। ‌

अपर पुलिस महानिदेशक प्रशासन की सूची के अनुसार पुलिस उपाधीक्षक राकेश वशिष्ठ को फिरोजाबाद स्थानांतरित किया गया है।

जबकि कन्नौज से पुलिस उपाधीक्षक दीपक दुबे को इसी पद पर महोबा भेजा गया है।

कन्नौज से ही पुलिस उपाधीक्षक शिव प्रताप सिंह को देवरिया स्थानांतरित किया गया है।

इनका भी किया गया स्थानांतरण

पुलिस उपाधीक्षक कमलेश कुमार को फिरोजाबाद से कन्नौज भेजा गया है।

पुलिस उपाधीक्षक ओंकारनाथ शर्मा को रामपुर से कन्नौज भेजा गया है।

इसी प्रकार पुलिस उपाधीक्षक अरविंद कुमार को मेरठ से उन्नाव स्थानांतरित किया गया है

सेनानायक 45वीं पीएसी वहिनी अलीगढ़ को पुलिस उपाधीक्षक फतेहगढ़ बनाया गया है।

फतेहगढ़ के पुलिस उपाधीक्षक सोहराब आलम को सहायक सेनानायक 37वीं वाहिनी पीएसी के पद पर भेजा गया है।

पुलिस उपाधीक्षक क्षेत्राधिकारी नगर उन्नाव आशुतोष कुमार को सहायक पुलिस आयुक्त कानपुर नगर बनाया गया है।

Published on:
13 Dec 2023 11:48 am