उन्नाव

देर शाम हुई ऐसी घटना कि पूरा Agra Lucknow Expressway तब्दील हुआ छावनी में

बीती देर शाम Agra-Lucknow Expressway पर पुलिस की बूटों की आवाज सुन राह पर चलने वाले भी सतर्क हो गये।

2 min read
Nov 05, 2017
Agra Lucknow Expressway

उन्नाव। Agra-Lucknow Expressway पर उस समय सनसनी फैल गयी जब शौच के लिए गई एक युवती को कार सवार कुछ लोगों न जबरन अपनी कार में डालकर उसका अपहरण कर लिया। अपहरण के वक्त युवती के साथ उसकी दो बहनें भी थी, लेकिन वो उसे अपरणकर्ताओं से बचा न पाईं। दोनों बहनों ने भागकर पूरी जानकारी अपने परिजनों को दी। जिसके बाद परिजनों ने डायल 100 (Dial 100) पुलिस से सम्पर्क किया, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। इस पर औरास थाना को घटना की जानकारी दी गयी। सूचना मिलने पर उच्चाधिकारियों ने मार्ग की नाका बंदी कर निरीक्षण के निर्देश दिये। देर रात तक पुलिस अधीक्षक, क्षेत्राधिकारी घटनास्थल पर निरीक्षण कर पूछताछ करते रहे। परंतु कोई जानकारी नहीं मिल सकी। रविवार की सुबह सीओ बांगरमऊ ने बताया कि युवती का फोन आया था। वह अपने प्रेमी के साथ भाग गयी। थानाध्यक्ष ने बताया कि वह कहां पर है अभी इसकी जानकारी नहीं हुयी है। परिजनों की तहरीर पर मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है।

देर शाम गई थी खेतों में धान का बोझ लेने के लिये

बीती देर शाम आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे (Agra-Lucknow Expressway) पर पुलिस की बूटों की आवाज सुन राह पर चलने वाले भी सतर्क हो गये। वाहनों की चेकिंग हो रही थी। मामला था युवती के अपहरण का। देर रात मौके पर पुलिस अधीक्षक पुष्पांजलि देवी घटना स्थल पर पहुंच गयी। औरास थाना क्षेत्र सहदोई गांव निवासी युवती अपनी बहनों के साथ खेत में धान का बोझ लेने के लिये गयी थी। जहां से वो सब वापस आ रहे थे। इसी बीच छोटी बहन ने कहा कि उसे शौच क्रिया के लिये जाना है। इस पर दोनों बहने औरास लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस वे के अंडर पास के नीचे खड़ी हो गयी। इसी बीच तेज रफ्तार कार आयी और बड़ी बहन को जबरन कार में डाल कर उठा ले गयी। बहन को इस प्रकार ले जाते देख दोनों बहनों ने दौड़कर घर में घटना की जानकारी दी। जिससे घर में कोहराम मच गया।

रात में Agra-Lucknow Expressway बना छावनी-

परिजनों ने सूचना 100 नम्बर पर देने का प्रयास किया। परंतु पुलिस ने कोई जवाब नहीं दिया। इस पर घटना की जानकारी औरास पुलिस को दी गयी। युवती के अपहरण की खबर सुन कर मौके पर पंहुची पुलिस ने उच्चाधिकारियों को घटना की जानकारी दी। इसी बीच लखनऊ की तरफ जा रहे वाहनों की चेकिंग के निर्देश दिये गये। सीओ व अन्य पुलिस अधिकारी भी मौके पर पहुंच गये। देर रात तक चले निरीक्षण में पुलिस हांफती रही पंरतु कोई जानकारी नहीं मिली। आज सुबह थानाध्यक्ष नारदमुनि ने बताया कि परिजनों के पास फोन आ गया है। युवती ने बताया कि मैं ठीक हूं। चिन्ता की कोई बात नहीं। अभी तक लड़की को बरामद नहीं किया गया है। क्षेत्राधिकारी बांगरमऊ ने बताया कि प्रेम प्रसंग का मामला है। परिजनों की तहरीर पर मुकदमा पंजीकृत कराया गया है।

Updated on:
05 Nov 2017 07:19 pm
Published on:
05 Nov 2017 11:43 am
Also Read
View All