उन्नाव

उन्नाव में मदरसा मुंशी, मौलवी और आलिम परीक्षा-2027 की तारीख की घोषणा, 23 नवंबर से शुरू ऑनलाइन आवेदन

Madarsa Munshi Maulvi And Alim Exam 2027: उन्नाव में मदरसा मुंशी मौलवी अलीम परीक्षा 2027 के लिए आवेदन की तारीखों की घोषणा कर दी गई है। जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी ने यह जानकारी दी है।
2 min read
• •
Updated: 23 Nov 2026, 4:39 PM IST
जिलाधिकारी उन्नाव, फोटो सोर्स- सूचना विभाग उन्नाव
जिलाधिकारी उन्नाव, फोटो सोर्स- सूचना विभाग उन्नाव

Madrasa Munshi, Maulvi and Alim Examination-2027: उन्नाव जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी आकांक्षा दुबे ने बताया है कि मुंशी, मौलवी (सेकेण्डरी अरबी-फारसी) एवं आलिम (सीनियर सेकेण्डरी अरबी-फारसी) परीक्षा वर्ष 2027 के लिए आवेदन करने की तारीख की घोषणा कर दी गई है आज 23 नवंबर से ऑनलाइन आवेदन किए जाएंगे। ‌रजिस्ट्रार निरीक्षक उत्तर प्रदेश मदरसा शिक्षा परिषद से इस संबंध में जानकारी दी गई है। पत्र में परीक्षा आवेदन के दिशा-निर्देश एवं समय-सारिणी के विषय में भी बताया गया है।

मुंशी, मौलवी और आलिम परीक्षा वर्ष 2027

उत्तर प्रदेश के उन्नाव में मुंशी, मौलवी और आलिम परीक्षा के लिए आवेदन करने की तारीखों की घोषणा की गई है। जिला अल्पसंख्यक अधिकारी आकांक्षा दुबे ने बताया कि मुंशी, मौलवी और आलिम परीक्षा वर्ष 2027 के परीक्षा के लिए आवेदन पत्र 23 नवम्बर सोमवार से ऑनलाइन प्रारम्भ हो रहे हैं। छात्र-छात्राएं अपने मदरसे के माध्यम से आवेदन कर सकेंगे।

क्या कहती हैं जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी?

जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी आकांक्षा दुबे ने बताया कि छात्र-छात्राओं को परीक्षा वर्ष 2027 के लिए निर्धारित परीक्षा शुल्क ट्रेजरी चालान के माध्यम से जमा करना होगा। परीक्षा शुल्क राजकीय कोष में जमा करने की अन्तिम तारीख 10 दिसम्बर है। इसके बाद शुल्क जमा नहीं होगा।

लॉक करने की अन्तिम तिथि 17 दिसम्बर

जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी ने बताया कि मदरसे में भरे जाएंगे। मदरसा प्रधानाचार्य छात्र-छात्राओं का आवेदन पत्र ऑनलाइन मदरसा पोर्टल में भरेंगे। जिसकी अन्तिम तिथि 15 दिसम्बर निर्धारित है। साथ ही मदरसा में छात्र-छात्राओं के ऑनलाइन आवेदन पत्रों को नियमानुसार लॉक करने की अन्तिम तिथि 17 दिसम्बर निर्धारित की गयी है।

मदरसा प्रधानाचार्य की जिम्मेदारी

आकांक्षा दुबे ने जिले के सभी मान्यता प्राप्त मदरसों के प्रधानाचार्यों से अपील की है कि वे निर्धारित समय-सारिणी का पालन करते हुए मदरसे के सभी पात्र छात्र-छात्राओं के आवेदन पत्र समय से ऑनलाइन भर दें। आवेदन भरते समय छात्र का नाम, पिता का नाम, जन्मतिथि और अन्य विवरण सही-सही भरें। जिसे बाद में कोई समस्या ना आवे। किसी भी प्रकार की समस्या आने पर जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय से संपर्क कर सकते हैं। समय से आवेदन न करने पर छात्र परीक्षा से वंचित हो सकते हैं, जिसकी जिम्मेदारी मदरसा प्रबंधन की होगी।

Madarsa Munshi Maulvi And Alim Exam 2027: उन्नाव में मदरसा मुंशी मौलवी अलीम परीक्षा 2027 के लिए आवेदन की तारीखों की घोषणा कर दी गई है। जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी ने यह जानकारी दी है।

Unnao News, Madarsa Exam 2027, Munshi Maulvi Exam, Alim Exam 2027, UP Madarsa Shiksha Parishad, Minority Welfare Unnao, Akanksha Dubey, Madarsa Portal, UP News,

madarsa munshi maulvi alim exam application form filling date announcement

Updated on:
23 Nov 2026, 4:39 PM IST
Published on: