
Madhur Sharma Live Music Concert In Unnao: उन्नाव में संगीत प्रेमियों के लिए 18 नवंबर की शाम यादगार होने वाली है जब शहर का पहला लाइव म्यूजिक कॉन्सर्ट आयोजित होगा। 'मिर्जापुर' फिल्म के मशहूर सिंगर मधुर शर्मा अपने गानों के साथ आवाज का जादू बिखेरेंगे। कार्यक्रम युवा भाजपा नेता शशांक शेखर सिंह की तरफ से आयोजित किया जा रहा है इस स्थानीय गेस्ट हाउस में आयोजित वार्ता में उन्होंने कार्यक्रम की जानकारी दी उन्होंने कहा कि लखनऊ कानपुर में इस प्रकार के लाइव कंसर्ट होना आम बात है लेकिन उन्नाव की जनता ऐसे कार्यक्रमों को देख नहीं पाती थी। कार्यक्रम में पास के बिना एंट्री नहीं होगी सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। कार्यक्रम शुक्लागंज स्थित श्यामा प्रसाद मुखर्जी मिनी स्टेडियम आयोजित किया जाएगा। भाजपा नेता शशांक शेखर सिंह जिला पंचायत अध्यक्ष शकुन सिंह के पुत्र हैं और सदर विधानसभा से टिकट के प्रबल दावेदारों में से एक है।
उत्तर प्रदेश के उन्नाव में मधुर शर्मा का लाइव म्यूज़िक कॉन्सर्ट आयोजित किया जा रहा है। 18 नवंबर की शाम सात बजे से शुरू होगा और देर रात तक चलेगा। यह कॉन्सर्ट भाजपा नेता और जिला पंचायत अध्यक्ष शकुन सिंह के पुत्र शशांक शेखर सिंह 'सनी' की तरफ आयोजित किया जा रहा है। कार्यक्रम के संबंध में शशांक शेखर सिंह ने बताया कि शुक्लागंज उन्नाव में इस तरह का लाइव शो पहली बार हो रहा है।
भाजपा नेता ने कहा कि लखनऊ कानपुर में इस तरह के कार्यक्रमों के लिए लोगों को टिकट कटा कर जाना पड़ता है। जिले से भी लोगों को ऐसे शो देखने के लिए कानपुर, लखनऊ जाना पड़ता था। लाइव म्यूज़िक कॉन्सर्ट देखने के लिए प्रवेश निशुल्क है। लेकिन स्टेडियम में प्रवेश के लिए ऑनलाइन एंट्री फॉर्म रजिस्ट्रेशन जरूरी है।
जिले के विभिन्न स्थानों पर रजिस्ट्रेशन की व्यवस्था की गई है। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए रजिस्ट्रेशन की व्यवस्था की गई है। जिससे स्टेडियम में अव्यवस्था न हो। शाम चार बजे से प्रवेश शुरू कर दिया जाएगा। जिससे लोग समय से अपनी सीट ले सकें। पास के लिए रजिस्ट्रेशन के बाद निराला प्रेक्षागृह, शुक्लागंज बी मार्ट के बगल में व्यवस्था की गई है। किसी को भी बिना पास के प्रवेश नहीं मिलेगा। ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन आधार पर निशुल्क पास दिया जाएगा।
उन्होंने बताया कि शो में महिलाओं, युवतियों और परिवार के साथ आने वाले लोगों के लिए की गई विशेष व्यवस्था है। सुरक्षा की दृष्टि से बैठने के लिए अलग-अलग बॉक्स की व्यवस्था की गई है। इससे परिवार के साथ आने वाले लोग बिना किसी परेशानी के पूरे शो का आनंद ले सकेंगे।
शशांक शेखर सिंह ने बताया कि सुरक्षा को सबसे पहली प्राथमिकता दी गई है। शो के दौरान सुरक्षा के लिए 100 से अधिक महिला और पुरुष बाउंसर तैनात किए जाएंगे। महिला दर्शकों की सुरक्षा के लिए महिला बाउंसर रहेंगी। इसके अलावा पुलिस और ट्रैफिक नियंत्रण के लिए भी अलग से प्रबंध किया गया है। स्टेडियम के आसपास ट्रैफिक जाम न हो, इसके लिए पार्किंग और रूट की भी व्यवस्था की जा रही है। मधुर शर्मा के आने की खबर से युवाओं में जबरदस्त उत्साह है। उनके गाने 'बेवफा तू', मिर्जापुर के 'सांसों की माला पर लिख दूं पी का नाम' गाने युवाओं के बीच खूब लोकप्रिय है।