
Major Reshuffle in Unnao police Department: उन्नाव में पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल किया गया है। इसके साथ ही एक चौकी इंचार्ज को लापरवाही बरतने का खामियाजा उठाना पड़ा। चौकी इंचार्ज को लाइन हाजिर कर दिया गया है। बीते 12 नवंबर को पुलिस महानिरीक्षक कार्यालय से जारी स्थानांतरित सूची में शामिल पुलिस कर्मियों को कार्यमुक्त कर रवाना करने की कार्रवाई की गई। ताकि वे अपने नवीन तैनाती स्थल पर जॉइनिंग ले सकें। जिले से 33 पुलिस कर्मियों का स्थानांतरण किया गया है।
उत्तर प्रदेश के उन्नाव में आज शुक्रवार को एसएसपी जयप्रकाश सिंह ने विभाग में बड़ा बदलाव किया है। असोहा में तैनात इंस्पेक्टर फूल सिंह का स्थानांतरण लखीमपुर खीरी किया गया है। जिन्हें आज कार्यमुक्त कर लखीमपुर खीरी के लिए रवाना करने की कार्रवाई की गई। मौरावां और महिला थाने को नए कार्यवाहक प्रभारी की तैनाती की गई है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने माखी थाने की चकलवंशी चौकी प्रभारी विजय प्रताप को लाइन हाजिर कर दिया गया है। तीन इंस्पेक्टरों का गैरजनपद तबादला होने पर उन्हें जिले से रवाना किया गया है। इंस्पेक्टर जितेंद्र प्रताप सिंह को मौरावां थाने का कार्यवाहक प्रभारी बनाया गया है, जहां तैनात इंस्पेक्टर कुंवर बहादुर सिंह का सीतापुर तबादला होने पर उन्हें जिले से रवाना कर दिया गया, वहीं महिला थाने की प्रभारी इंस्पेक्टर रेखा सिंह का भी सीतापुर तबादला होने पर उन्हें जिले से रवाना कर दिया गया और उनकी जगह दोस्ती नगर चौकी प्रभारी रहीं इंस्पेक्टर गीता सिंह को महिला थाने का कार्यवाहक प्रभारी बनाया गया है।
असोहा थाने में तैनात इंस्पेक्टर फूल सिंह का लखीमपुर खीरी तबादला होने पर उन्हें भी जिले से रवाना कर दिया गया है। जबकि माखी थाने की चकलवंशी चौकी के चौकी इंचार्ज विजय प्रताप को लाइन हाजिर कर दिया गया है। बीते 12 नवंबर को पुलिस महानिरीक्षक कार्यालय से विभाग में बड़ा फेरबदल किया गया था। 33 पुलिस कर्मियों का गैर जनपद में स्थानांतरण किया गया है। इनमें स्थानांतरित किए गए पुलिसकर्मी लंबे समय से जिले में तैनात थे। रायबरेली, सीतापुर, हरदोई, लखीमपुर खीरी आदि जिलों में स्थानांतरित किया गया है। आईजी किरण एस के हस्ताक्षर से यह स्थानांतरण जारी किया गया था।