उन्नाव

जेल में बंद अपनों से मिलने के लिए घर बैठे प्राप्त करें पर्ची, जानें आसान स्टेप, कैसे और क्या-क्या भरना है?

How to get a slip online to meet a prisoner in jail जेल में बंद अपनों से मिलने के लिए अब पर्ची की जरूरत घर बैठे पूरी हो रही है। शासन के इस ऑनलाइन पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करके पर्ची प्राप्त की जा सकती है। इसका स्टेटस भी चेक किया जा सकता है।

2 min read
Aug 30, 2024

How to get a slip online to meet a prisoner in jail अब जेल में बंद अपनों से मिलने के लिए पर्ची की आवश्यकता घर बैठे पूरी हो सकती है। जेल आने की जरूरत नहीं है। ऑनलाइन खाली स्थान को भरकर पर्ची प्राप्त की जा सकती है। जेल अधीक्षक पंकज सिंह ने यह जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि अधिक से अधिक लोगों तक यह जानकारी पहुंचे। इस बात की आवश्यकता है। इसके लिए प्रचार प्रसार किया जा रहा है। जिससे कि जेल में पर्ची के लिए लोगों को लाइन ना लगाना पड़े। इस व्यवस्था से उन लोगों को काफी सुविधा हो जाएगी। जिन्हें अपनों से मिलने के लिए जेल आना पड़ता है। जिसका एक वीडियो भी जारी कर समझाया गया है।

How to get a slip online to meet a prisoner in jail सबसे पहले गूगल क्रोम पर national prison portal साइट पर जाते हैं। सर्च करने पर एक पेज खुलकर सामने चला आता है। जिसमें ऊपर दाहिनी तरफ तीन लाइन नजर आती है। जिस पर क्लिक करने पर eMulakat का ऑप्शन आता है। जिस पर क्लिक करने पर एक नया डैशबोर्ड खुल जाता है।

मुलाकात करने वाले का डिटेल भरा जाता है

How to get a slip online to meet a prisoner in jail इस डैशबोर्ड में उन खाली स्थान को भरना है। जिन्हें मुलाकात करनी है। इसमें नाम के साथ पूरा डिटेल भरना पड़ता है। इसमें आधार कार्ड का नंबर भी डालना पड़ता है। इसमें मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी भी डालना जरूरी है। जो आपके पास है। मुलाकात करने के लिए रजिस्ट्रेशन नंबर यहीं से प्राप्त होगा।

जेल में बंद कैदी का पूरा विवरण भरे

How to get a slip online to meet a prisoner in jail इसके बाद जेल में बंद कैदी का पूरा विवरण भरना पड़ेगा। जिसमें जिला, राज्य और किस तारीख को मिलना है? इसमें यह भी भरना पड़ेगा कि कितने लोग मिलने वाले हैं। इसके नीचे बंदी का नाम, उसके पिता का नाम, जेंडर और उम्र भी भरना पड़ेगा। इसके बाद कैपचा भर कर सबमिट कर दीजिए। इसके साथ ही ऑनलाइन पर्ची प्राप्त करने का प्रोसेस पूरा हो जाता है।

मुलाकात पर्ची का स्टेटस भी चेक करें

How to get a slip online to meet a prisoner in jail मुलाकात पर्ची का स्टेटस जानकारी करने के लिए फिर इस तीन लाइन पर क्लिक करना है। यहां पर eMulakat status पर क्लिक करना है। इसके बाद एक नया डैशबोर्ड खुलेगा। यहां पर अपना रजिस्ट्रेशन नंबर भरकर इस बात को कंफर्म किया जा सकता है कि आपकी मुलाकात की पर्ची लग गई है कि नहीं।

क्या कहते हैं जेल अधीक्षक?

How to get a slip online to meet a prisoner in jail जेल अधीक्षक पंकज सिंह ने बताया कि यह बहुत बड़ी सुविधा है। इस सुविधा से अब बंदी कैदियों से मिलने वाले लोगों को जेल में लाइन लगने की जरूरत नहीं है और उनका समय भी बहुत बचेगा। घर बैठे ऑनलाइन पर्ची प्राप्त कर सकते हैं। इसका स्टेटस भी चेक किया जा सकता है।

Updated on:
30 Aug 2024 07:15 pm
Published on:
30 Aug 2024 05:29 pm
Also Read
View All

अगली खबर