उन्नाव

दाढ़ी मूछ रखकर कोई इस्लाम का ठेकेदार नहीं बन सकता है – मोहसिन रजा

फतवा जारी करने वाली संस्थाएं फर्जी हैं और इनके खिलाफ कार्रवाई होगी.

2 min read
Jul 21, 2018
Mohsin

उन्नाव. पच्चीस करोड़ लोगों के भविष्य का निर्णय लेने का अधिकार इन्हें किसने दिया है। यह सब फर्जी संस्थाएं हैं और इनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। किसानों के हित के लिए प्रदेश सरकार द्वारा आयोजित किए जा रहे किसान कल्याण सम्मेलन में भाग लेने आए उत्तर प्रदेश सरकार के हज एवं वक्फ राज्यमंत्री मोहसिन रजा ने पत्रकारों से बातचीत के दौरान उक्त विचार व्यक्त किए। उन्होंने फतवा जारी करने वाले पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि दाढ़ी मूछें विगत इस्लाम की ठेकेदारी कर रहे हैं। इन्हें इस का अधिकार किसने दिया है। फर्जी लोगों द्वारा बैन लगाया गया है। 25 करोड़ लोगों का निर्णय लेने का अधिकार उन्हें किसने दिया है। वह तय करेंगे कि हमें क्या करना है, हमारा मुस्तकबिल ये तय करेंगे? इनको शरिया का अधिकार किसने दिया है? मोहसिन रजा ने कहा कि यह फर्जी संस्था है इसके खिलाफ भी कार्रवाई होगी।

केंद्र व प्रदेश सरकार किसान के हित के लिए कर रही कार्य-

बांगरमऊ विकासखंड परिसर में आयोजित किसान मेला को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार किसानों के हित के लिए बहुत सी जनकल्याणकारी योजनाएं चला रही है। जिससे किसान लाभान्वित हो रहे हैं। राज्यमंत्री ने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार किसानों की आय दुगनी करने के लिए प्रयासरत है। केंद्र व प्रदेश सरकार ने किसानों व जनता के हित के लिए जितने भी वादे किए हैं। उन्हें पूरा कर रही है। किसानों को उनकी फसल का उचित समर्थन मूल्य प्रदेश सरकार द्वारा दिया जा रहा है। इस मौके पर उन्होंने सपा व कांग्रेस की पूर्ववर्ती सरकारों पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि पिछली सरकारों ने जनता व किसानों को छलने का काम किया है। पूर्व की सरकारों ने किसानों को उनकी फसल का कभी भी उचित समर्थन मूल्य नहीं दिया है और ना किसानों को मिल पाया है।

अल्पसंख्यकों को बढ़ाने का कार्य किया जा रहा है-

उन्होंने कहा कि पीएम मोदी पर आज तक कोई भी भ्रष्टाचार का आरोप नहीं लगा सका है। केंद्र सरकार अल्पसंख्यकों को आगे बढ़ाने के लिए प्रयासरत है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने किसानों की आय को दोगुना करने का निर्णय लिया है और इसके लिए तमाम उपाय कर रही है। देश का किसान जब खुशहाल होगा तभी देश का विकास संभव है। इस मौके पर कृषि यंत्रों में छूट के लिए स्टॉल भी लगाए गए थे और निशुल्क बीज का वितरण भी किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में किसान मौजूद थे। वहीं भाजपा के तमाम कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे।

Published on:
21 Jul 2018 09:57 pm
Also Read
View All