उन्नाव

UP Monsoon triple attack बादल गरजने के साथ हो रही झमाझम बारिश, चारों तरफ पानी पानी

Monsoon triple attack उन्नाव में आज रात से मूसलाधार बारिश हो रही है। मानसून का ट्रिपल अटैक देखने को मिल रहा है। जिससे लोगों में दहशत है। 18 और 19 सितंबर को भी बारिश का अलर्ट है। ‌

2 min read
Sep 17, 2025
फोटो सोर्स- पत्रिका वीडियो ग्रैब

Monsoon triple attack उन्नाव में आज पिछले 3 घंटे से लगातार बारिश हो रही है। बादल गरजने के साथ आकाशीय बिजली भी चमक रही है। मौसम विभाग ने दिन में भी बारिश होने की जानकारी है। जिसके अनुसार पूरे दिन रुक-रुक करके बारिश होती रहेगी। इस दौरान तापमान में भी गिरावट आएगी। कानपुर में भी सुबह के समय जमकर बारिश हो रही है। आसपास के इलाकों में मौसम सुहाना हो गया है। ‌उन्नाव में आज का न्यूनतम तापमान 26 डिग्री और अधिकतम 31 डिग्री रहने का अनुमान है। 18 और 19 सितंबर को भी बारिश होने का अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान बादल गरजने के साथ आकाशीय बिजली भी गिर सकती है। ‌

ये भी पढ़ें

16 आईएएस अधिकारियों का तबादला, लखनऊ, प्रयागराज, बरेली के मंडलायुक्त बदले गए, किंजल सिंह परिवहन आयुक्त

कैसा रहेगा उन्नाव में आज का मौसम?

मौसम में जबरदस्त परिवर्तन आया है। उन्नाव में आज रात 3 बजे से बारिश शुरू हुई जो सुबह तक चलती रही। इस दौरान मूसलाधार बारिश हुई। बादल गरजने के साथ बिजली भी चमक रही थी। मानसून के ट्रिपल अटैक से लोगों में दहशत है। खुले में रहने वालों के लिए मुसीबत का कारण है। जीजीआईसी मोती नगर, गांधीनगर तिराहा आदि स्थानों पर झोपड़ी बनाकर रहने वाले लोगों पर मुसीबत बनकर टूटी है। आज का अधिकतम तापमान 30 डिग्री और न्यूनतम 25 डिग्री रहने का अनुमान है पूरे दिन रुक-रुक कर बारिश होने का पूर्वानुमान है। नगर पालिका क्षेत्र के कई इलाकों में जल भराव की स्थिति में।

कैसा रहेगा उन्नाव में 18 सितंबर का मौसम?

मौसम विभाग के अनुसार गुरुवार का अधिकतम तापमान 30 डिग्री और न्यूनतम 25 डिग्री रहने का अनुमान है। उत्तर दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगी। सुबह के समय मौसम का ट्रिपल अटैक दिखाई पड़ेगा। जब बादल गरजने के साथ आकाशीय बिजली चमकने की संभावना रहेगी। बारिश होने का अलर्ट जारी किया गया। सुबह के समय 60 प्रतिशत बारिश होने का अनुमान है। रात में भी आसमान में बादल छाए रहेंगे। हल्की-फुल्की बूंदाबांदी हो सकती है।

कैसा रहेगा 22 सितंबर तक का मौसम?

मौसम विभाग के अनुसार 19 सितंबर को आसमान में बादल छाए रहेंगे। दिन में एक या दो बार बारिश का दौर चलेगा। बादल गरजने की भी संभावना है। 20 सितंबर का तापमान 26 से 32 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है। आसमान में बादल छाए रहेंगे। 21 और 22 सितंबर का तापमान 27 से 33 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है। आसमान मुख्य रूप से साफ होगा। बारिश की कोई संभावना नहीं है। ‌

Also Read
View All

अगली खबर