सांसद साक्षी महाराज ने कहा कि राहुल गांधी लोगों का मनोरंजन कर रहे हैं। रमेश बिधूड़ी मामले को लेकर उनके आंखों में आंसू आ गए। महिला आरक्षण पर भी कांग्रेस पर बड़ा हमला किया है।
साक्षी महाराज ने राहुल गांधी पर कटाक्ष किया है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी रामलीला के जोकर की तरह सभी का मनोरंजन कर रहे हैं। लोगों ने कहना शुरू कर दिया है कि वोट तो हम मोदी को देंगे, लेकिन सुनेंगे राहुल गांधी को। क्योंकि उनसे अच्छा मनोरंजन कोई कर नहीं सकता है। बीजेपी सांसद रमेश बिधूड़ी के बयान पर भी अपने टिप्पणी की। साक्षी महाराज ने कहा कि रमेश बिधूड़ी ने संसद में क्या कहा सुन नहीं पाए। गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने भी कहा कि वह सुन नहीं पाए। लेकिन जो कुछ भी घटनाक्रम हुआ है। उसे संसदीय कार्रवाई से निकाल दिया गया है। इसके लिए खेद प्रकट किया है। यह सुनकर उनके आंखों में आंसू आ गए कि इतने बड़े नेता ने खड़े होकर खेद प्रकट कर रहे हैं।
साक्षी महाराज ने कहा कि महिला आरक्षण को लेकर 1991 से लेकर पिछली सरकारों तक का नाटक देखा हूं। सरकारों ने जनता को भ्रमित किया है। जिनकी मंशा कभी भी महिला आरक्षण को पास कर आधी आबादी को न्याय देने की नहीं थी। सांसद साक्षी महाराज ने कहा कि पार्लियामेंट में विश्व के नेताओं को पीटते देखा है।
तुरुप का इक्का के आगे सब फेल
साक्षी महाराज ने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की इच्छा शक्ति के कारण नई संसद भवन में सबसे पहला काम आधी आबादी को उनके अधिकार देने का काम हुआ है। ऐसा तुरुप का इक्का नरेंद्र मोदी ने फेंका है की दो मुस्लिम सांसदों को छोड़कर पूरे विपक्ष को बिल का समर्थन करना पड़ा। 60 साल तक राज करने वाली कांग्रेस कहती है कि यह बिल उसका है। यह बिल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मोदी सरकार का है।