
Sakshi Maharaj: उन्नाव में सांसद साक्षी महाराज ने कहा कि नरेंद्र मोदी के प्रधानमंत्री बनने के राष्ट्र विरोधी ताकते बौखला गई है। चौराहे पर भैंसा और बकरा काटने से प्रदूषण नहीं होता है और दिवाली मनाने से प्रदूषण बढ़ जाता है। ऐसा कहने वालों के ट्रीटमेंट की आवश्यकता है। किसी पागल खाने में इनका उपचार होना चाहिए। सांसद साक्षी महाराज अपने कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। इस मौके पर उन्होंने अखिलेश यादव के अयोध्या में रामलला के दर्शन, सनातन पांडे के कार सेवकों पर गोली चलाने और अशोक गहलोत के बयान पर भी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि भाजपा के लिए संविधान सर्वोपरि है। भाजपा बाबा साहब भीमराव अंबेडकर का सम्मान करती है।
उत्तर प्रदेश के उन्नाव में सांसद साक्षी महाराज ने कहा कि अखिलेश यादव देर आए दुरुस्त आए। वह अखिलेश यादव को धन्यवाद देंगे कि चुनाव के समय ही कम से कम रामलला के दर्शन करने के लिए जा रहे हैं। दर्शन करने के समय रामलला आशीर्वाद देंगे कि नहीं यह उन्हें नहीं मालूम है।
सनातन पांडे पर अच्छी टिप्पणी करते हुए सांसद साक्षी महाराज ने कहा कि मालूम नहीं किसने सनातन पांडे नाम रखा है। कार सेवकों पर गोली चलाने को जायज ठहरा हैं। सनातन परंपरा में लिखा है कि जो राम का नहीं है वह किसी काम का नहीं है। जिन लोगों ने राम भक्तों पर गोलियां चलाई है। वह उसकी सजा भोग रहे हैं और आगे भी उन्हें दंड मिलेगा।
साक्षी महाराज ने कहा कि आने वाले 35-40 सालों तक बीजेपी का कोई विकल्प नहीं है। अशोक गहलोत का नाम लेते हुए उन्होंने कहा कि 2029 में तो बीजेपी की सरकार बनेगी। रही बात चुनाव होने की तो भारतीय जनता पार्टी यदि भारतीय संविधान की सुरक्षा नहीं कर सकी तो कोई पार्टी नहीं कर सकती है। कांग्रेस में देश में मीसा लगाकर देश के संविधान को पूरी तरह से तार तार कर दिया था। भारतीय जनता पार्टी के लिए संविधान का सम्मान सर्वोपरि है। सांसद साक्षी महाराज अपने आवास पर कैंप कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।