उन्नाव

नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा 2026: उन्नाव में 19 केंद्रों पर आयोजित होगी परीक्षा, देखें टाइम टेबल

Navodaya Vidyalaya Entrance Exam 2026: उन्नाव में नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा 2026 28 नवंबर को आयोजित होगी। जिसमें कुल 7555 परीक्षार्थी भाग लेंगे। ‌
2 min read
• •
Updated: 23 Nov 2026, 8:06 PM IST
जिलाधिकारी घनश्याम मीणा, फोटो सोर्स- सूचना विभाग उन्नाव
जिलाधिकारी घनश्याम मीणा, फोटो सोर्स- सूचना विभाग उन्नाव

Navodaya Vidyalaya Entrance Exam 2026 in Unnao: उन्नाव में नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा-2026 के संबंध में बैठक आयोजित की गई। जिसमें जिलाधिकारी घनश्याम मीना ने परीक्षा की तैयारियों, परीक्षा केंद्रों पर व्यवस्थाओं, सुरक्षा, प्रकाश, पेयजल, परीक्षार्थियों के आवागमन तथा आवश्यक सुविधाओं के विषय में जानकारी प्राप्त की। इस मौके पर उन्होंने कहा कि नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा में किसी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए परीक्षा नकल विहीन और पारदर्शी कराने के निर्देश दिए। ‌जिलाधिकारी कलेक्ट्रेट स्थित पन्नालाल हाल में बैठक ले रहे थे।

नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा 2026

उत्तर प्रदेश के उन्नाव में नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा 2026 28 नवंबर को होगी। परीक्षा की तैयारी को लेकर जिलाधिकारी घनश्याम मीणा के नेतृत्व में बैठक हुई। ‌इस मौके पर जिलाधिकारी ने कहा कि 28 नवम्बर को पूर्वान्ह 11.30 बजे से अपरान्ह 1.30 बजे तक नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा-2026 का आयोजन किया जा रहा है। प्रवेश परीक्षा पूरी तरह शांतिपूर्ण, नकल विहीन, पारदर्शी ढंग से संपन्न कराया जाए। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

केंद्र व्यवस्थापकों को किया निर्देशित

जिलाधिकारी घनश्याम मीना ने उपस्थित केंद्र व्यवस्थापकों को निर्देशित करते हुए कहा कि परीक्षा के आयोजन में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। अन्यथा कठोर कार्रवाई की जाएगी। परीक्षा में लापरवाही करने वाले अधिकारी-कर्मचारी बख्शे नहीं जाएंगे।

सभी परीक्षा केंद्र निर्धारित मानकों के अनुरूप हो

जिलाधिकारी ने कहा कि सभी परीक्षा केंद्रों पर निर्धारित मानकों के अनुरूप व्यवस्थाएं की जाएं। छात्र-छात्राओं के लिए परीक्षा केंद्रों पर साफ-सफाई, पेयजल, विद्युत व्यवस्था, सुरक्षा, बैठने की व्यवस्था का विशेष ध्यान रखा जाए। किसी को परेशानी नहीं होनी चाहिए। डीएम ने कहा कि परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्र तक पहुंचने में किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए जरूरी व्यवस्थाएं समय से पूर्ण कर ली जाएं।

सुरक्षा व्यवस्था के पर्याप्त इंतजाम किया जाए

डीएम ने कहा कि परीक्षा को शांतिपूर्ण एवं पारदर्शी ढंग से सम्पन्न कराने हेतु केंद्रों पर पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। परीक्षा से जुड़े अधिकारियों को अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी जिम्मेदारी से करने के निर्देश दिए। परीक्षा सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में कराई जाए। सभी कक्ष निरीक्षक समय से केंद्र पहुंचे और पेपर का वितरण भी समय से हो जाए इस बात का भी ध्यान रखा जाना चाहिए। ‌

19 केंद्रों पर होगी परीक्षा

बैठक में जानकारी दी गई कि नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा-2026 जिले के 16 विकास खण्डों के 19 केंद्रों पर आयोजित की जा रही है। जिसमें 7555 परीक्षार्थी भाग करेंगे। सभी केंद्रों पर पर्याप्त संख्या में कक्ष निरीक्षक, सुरक्षा कर्मी और अन्य स्टाफ तैनात रहेगा। बैठक में जिला विद्यालय निरीक्षक सुनील दत्त, राजकीय इंटर कॉलेज प्रधानाचार्य सहित अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी, केंद्र व्यवस्थापक मौजूद थे।

Updated on:
23 Nov 2026, 8:06 PM IST
Published on: