Unnao SP launched Operation Bharosa to prevent crimes against women उन्नाव में पुलिस अधीक्षक की तरफ से ऑपरेशन भरोसा लॉन्च किया गया है। जिसके अंतर्गत थाना में आने वाली महिला पीड़ितों की समस्याओं को सुना जाएगा। ऑपरेशन भरोसा महिला संबंधी अपराधों को रोकने में अहम भूमिका निभायेगी।
Unnao SP launched Operation Bharosa to prevent crimes against women उत्तर प्रदेश के उन्नाव में ऑपरेशन भरोसा की शुरुआत की गई है। जिसके अंतर्गत जिले के सभी थाना पर एक महिला आरक्षी को नोडल के रूप में नियुक्त किया जाएगा। जो महिलाओं से संबंधित शिकायतों को सुनेंगी। इन शिकायतों को संबंधित उच्च अधिकारी और बीट अधिकारी को बताएंगी। इसी संदर्भ में एक महत्वपूर्ण बैठक पुलिस लाइन सभागार में हुई। जिसमें मौजूद नोडल महिला आरक्षियों को ब्रीफ किया गया। क्षेत्राधिकारी नगर ने नोडल आरक्षियों से बातचीत की। पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर के इस प्रयास से महिला पीड़ितों को काफी राहत मिलने की उम्मीद है।
Unnao SP launched Operation Bharosa to prevent crimes against women पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर ने जिले में ऑपरेशन भरोसा की शुरुआत की है। ऑपरेशन भरोसा महिला संबंधी अपराधों की रोकथाम के लिए लॉन्च किया गया है। इसके अंतर्गत जिले के सभी थाना में तैनात नोडल अधिकारी महिलाओं से संबंधित अपराधों को सुनेंगी। जिनमें यौन उत्पीड़न, घरेलू हिंसा, महिला अपहरण, गुमशुदगी जैसे अपराध शामिल है। जो शिकायतों को सुनकर तत्काल संबंधित उच्च अधिकारी और बीट अधिकारी को बताएंगी।
Unnao SP launched Operation Bharosa to prevent crimes against women क्षेत्राधिकारी नगर सोनम सिंह ने जिले के सभी थानों में तैनात किए गए नोडल महिला आरक्षियों के साथ बैठक की। पुलिस लाइन सभागार में आयोजित बैठक में ऑपरेशन भरोसा के अंतर्गत की जाने वाली सभी प्रकार की कार्रवाई के संबंध में जानकारी दी गई। उन्हें विस्तृत रूप से समझाया गया।