उन्नाव

ऑर्डिनेंस फैक्ट्री से रिटायर 65 वर्षीय वृद्ध ने गोली मार की आत्महत्या, मचा हड़कंप

Ordnance Factory retired commits suicide उन्नाव में ऑर्डिनेंस फैक्ट्री से रिटायर वृद्ध ने स्वयं को गोली मार ली। जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने मौके से तमंचा और जिंदा कारतूस बरामद किया है।

2 min read
May 02, 2025

Ordnance Factory retired commits suicide उन्नाव में ऑर्डिनेंस फैक्ट्री से रिटायर 65 वर्षीय वृद्ध ने अवैध तमंचे से गोली मारकर आत्महत्या कर ली। बताया जाता है घर में मैगी बनाने को लेकर विवाद हुआ था। वृद्ध का कहना था कि मैगी की गंध से उसे एलर्जी है। लेकिन घर वालों ने उसकी बात नहीं मानी। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। फॉरेंसिक टीम को मौके पर बुलाया गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामला गंगा घाट थाना क्षेत्र का है।

उत्तर प्रदेश के उन्नाव के गंगा घाट थाना क्षेत्र के चंपा पुरवा निवासी वृद्ध रामावतार पासी (65) पुत्र गोपाल पासी निवासी ने आत्महत्या कर ली। जिससे घर में कोहराम मच गया। राम अवतार ने तमंचे से गोली मारकर आत्महत्या की है। घटना की जानकारी मिलते ही घर में कोहराम मच गया। राम अवतार ऑर्डनेंस फैक्ट्री से रिटायर हुआ था। जो अपने परिवार के साथ चंपा पुरवा गोताखोर मोहल्ले में रहता था। ‌

मैगी बनाने को लेकर हुआ विवाद

घर वालों का कहना है कि बीती रात मैगी बनाने को लेकर विवाद हुआ था। राम अवतार ने मैगी बनाने से मना किया। रामावतार का कहना है कि मैगी की गंध से उसे उलझन होती है। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में विवाद हो गया। विवाद इतना बड़ा की रामावतार ने 315 बोर के तमंचे से खुद को गोली मार कर आत्महत्या कर ली। ‌

क्या कहते हैं क्षेत्राधिकारी बीघापुर?

क्षेत्राधिकारी बीघापुर ऋषिकांत शुक्ला ने बताया कि घटना की जानकारी मिलने पर गंगा घाट थाना पुलिस मौके पर पहुंची। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। फॉरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया गया था। पुलिस को मौके से एक 315 बोर का तमंचा मिला है। चार जिंदा कारतूस भी बरामद हुआ है। कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Published on:
02 May 2025 05:15 pm
Also Read
View All

अगली खबर