17 अप्रैल 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

उन्नाव में झांसी से गोरखपुर जा रही बस में 131 यात्री, दो बार फटा टायर, यात्रियों का हंगामा

Illegal vehicles: झांसी से गोरखपुर जा रही प्राइवेट बस का टायर रास्ते में दो बार फटा। जिससे यात्री नाराज हो गए और उन्होंने सड़क पर हंगामा शुरू कर दिया पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित किया।

2 min read
Google source verification
फोटो सोर्स- पत्रिका

फोटो सोर्स- पत्रिका

131 passengers in a 35-seater bus: उन्नाव में 35 सीट वाली बस में 131 यात्रियों को लेकर जा रही बस का रास्ते में दो बार टायर फट गया। लेकिन बस दुर्घटनाग्रस्त होने से बच गई। खचाखच भरी बस मैं बैठे यात्री भीषण गर्मी के से बेहाल हो रहे थे। दूसरी बार बस का टायर फटने से यात्री नाराज हो गए। गाड़ी काफी मुश्किल से नियंत्रित हुई थी।‌ बीच सड़क पर यात्रियों ने हंगामा शुरू कर दिया। 112 पर मामले की जानकारी दी गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थिति को संभाला और बस को सीज कर दिया। यात्रियों का कहना था कि उनसे वसूली गई रकम वापस की जाए। मामला अजगैन थाना क्षेत्र का है।

झांसी से गोरखपुर जा रही थी बस

उत्तर प्रदेश के उन्नाव में कानपुर से लखनऊ के बीच स्थित नवाबगंज में तेज रफ्तार से जा रही बस का टायर अचानक फट गया। टायर फटते बस अनियंत्रित हो गई। जिसे काफी मुश्किलों से बस चालक ने नियंत्रित किया। घटना के समय बस में 131 सवारियां बैठी थी। जबकि बस की क्षमता 35 यात्रियों की थी।

जाजमऊ पुल पार करते समय भी फटा था बस का टायर 

यात्रियों का कहना था कि इसके पहले जाजमऊ पुल पार करते समय भी बस का टायर फट गया था। जिससे गाड़ी अनियंत्रित हो गई थी और लहराने लगी। काफी मुश्किलों से बस को नियंत्रित किया। सवारी की भी चीखें निकल गई। भयभीत हो गए। ‌गनीमत रही की बस दुर्घटनाग्रस्त नहीं हुई।

झांसी से गोरखपुर जा रही थी बस

बस में बैठी सवारी ने बताया कि उन्हें झांसी रेलवे स्टेशन से गोरखपुर के लिए बैठाया गया है। सभी से एक एक हजार रुपए किराया लिया गया है। बस में 35 सवारी की क्षमता है जबकि 131 यात्रियों को बैठाया गया है। यात्रियों ने बताया कि रोडवेज बस के धोखे में उन्हें प्राइवेट बस से भेजा है और वसूली भी की गई।

दोबारा टायर फटने से यात्री नाराज

नवाबगंज में बस का टायर फट यात्रियों का आक्रोश बाहर आ गया और उन्होंने बीच सड़क पर हंगामा शुरू कर दिया। इसकी जानकारी डायल 112 पर दी गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पहुंचे अजगैन थाना क्षेत्र के नवाबगंज चौकी इंचार्ज मुकुल दुबे ने यात्रियों से पूछताछ की। पुलिस ने बस को सीज कर दिया।