उन्नाव

उन्नाव में पुलिस का बड़ा एक्शन: 445 वाहनों का चालान, मचा हड़कंप, अतिक्रमण भी हटाया गया

Traffic Police Campaign Unnao: उन्नाव में पुलिस ने आज चेकिंग अभियान चलाया। इस मौके पर सैकड़ों की संख्या में वाहनों का ई-चालान किया गया।
2 min read
• •
Updated: 11 Nov 2026, 6:50 PM IST
पुलिस का चेकिंग अभियान, फोटो सोर्स-उन्नाव पुलिस
पुलिस का चेकिंग अभियान, फोटो सोर्स-उन्नाव पुलिस

Traffic Police Special Drive: उत्तर प्रदेश के उन्नाव में यातायात जागरूकता माह नवंबर 2026 के अंतर्गत पुलिस ने आज विशेष प्रवर्तन एवं जन जागरूकता अभियान चलाया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक निर्देश पर या अभियान चलाया गया। क्षेत्राधिकारी यातायात प्रदीप कुमार मौर्य नेतृत्व में चलाए गए अभियान से वाहन चालकों में हड़कंप मच गया। प्रभारी निरीक्षक यातायात सुनील कुमार सिंह और उनकी यातायात पुलिस की टीम ने शहर के प्रमुख चौराहों पर सघन चेकिंग की। अभियान के दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले कुल 445 वाहनों के ई-चालान किया गया। यातायात पुलिस ने बताया कि इस दौरान केवल चालान ही नहीं काटा गया बल्कि वाहन चालकों को नियमों के प्रति जागरूक किया गया।

यातायात पुलिस का चेकिंग अभियान

ठेलिया और दुकानदारों को भी पढ़ाया गया पाठ

अभियान के दौरान आईबीपी चौराहे से बड़ा चौराहा तक सड़क के दोनों ओर ठेलिया और दुकानदारों की तरफ से किए गए अवैध अतिक्रमण को हटवाया गया। अतिक्रमण के कारण मार्ग पर अक्सर जाम की स्थिति बनी रहती थी। राहगीरों को भी परेशानी का सामना करना पड़ता था।

भैया दूज पर उमड़ी भीड़

आज जिले में भैया दूज का त्योहार धूमधाम से मनाया जा रहा है। इस दौरान दो दिनों की छुट्टी के बाद सड़क पर रौनक दिखाई पड़ी। गांधीनगर टेंपो अड्डे पर महिलाओं की संख्या अधिक थी। बड़ा चौराहा, छोटा चौराहा गांधीनगर तिराहा लखनऊ कानपुर बाईपास पर भी भीड़ दिखाई पड़ी। यातायात पुलिस ने नगर पालिका मोड़ से ई रिक्शा, चार पहिया वाहनों को आगे नहीं जाने दिया गया। उन्हें कसाइन चौराहा होते हुए छोटा चौराहा और गांधीनगर की तरफ भेजा गया। ‌

वाहन चालकों को किया गया जागरूक

बड़ा चौराहा पर प्रभारी निरीक्षक यातायात के नेतृत्व में वाहन चालकों को यातायात नियमों से संबंधित पम्पलेट बांटा गया। वाहन चालकों को हेलमेट पहनने, सीट बेल्ट लगाने, निर्धारित गति में वाहन चलाने, नशे में वाहन न चलाने की अपील की गई। वहीं दोपहिया वाहन पर तीन सवारी बैठाने, बिना हेलमेट वाहन चलाने, चार पहिया वाहनों में सीट बेल्ट का प्रयोग न करने सहित आदि नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई की गई। अभियान के दौरान प्रभारी परिवार परामर्श समिति डॉ. आशीष श्रीवास्तव, उपनिरीक्षक तिलक सिंह, उपनिरीक्षक अनिल कुमार, मुख्य आरक्षी महेश प्रसाद पाण्डेय सहित अन्य लोग मौजूद थे। वाहन चालकों को बताया गया कि भविष्य में भी इस तरह का चेकिंग अभियान चलाया जाएगा।

Updated on:
11 Nov 2026, 6:50 PM IST
Published on:
Also Read
View All
उन्नाव: सांसद साक्षी महाराज बोले- चौराहे पर भैंस बकरा काटने से प्रदूषण नहीं, दिवाली मनाने से प्रदूषण, इन्हें पागल खाने भेजो

उन्नाव में छठ महापर्व: गंगा घाट पर उमड़ेगी भक्तों की भीड़, प्रशासन अलर्ट, DM-SSP पहुंचे मौके पर

उन्नाव में मौरावां में मारपीट में घायल की मौत का मामला बना यादव बनाम लोधी, सांसद साक्षी महाराज जाने की घोषणा

उन्नाव में मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण-2027: संशोधित कार्यक्रम जारी, 17 नवंबर को होगा ड्राफ्ट का प्रकाशन

उन्नाव में दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर के बाद धमाका, दो युवकों की हालत गंभीर, लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर