उन्नाव

खुशखबरी: उन्नाव में एक करोड़ 26 लाख 50 हजार रुपये के 608 मोबाइल उनके स्वामियों को किये गये वापस

Mobile worth over Rs 1 crore recovered: उन्नाव में पुलिस ने 2026 में एक करोड़ से ज्यादा के मोबाइल बरामद की है। जिनमें 120 एंड्राइड मोबाइल फोन आज उनके स्वामियों को वापस किया गया।
2 min read
मोबाइल देते एसएसपी, फोटो सोर्स- उन्नाव पुलिस
मोबाइल देते एसएसपी, फोटो सोर्स- उन्नाव पुलिस

Unnao Police News: उन्नाव में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। जब CEIR पोर्टल पर मिली शिकायत के बाद 608 गुमशुदा मोबाइल बरामद किए और उनके स्वामियों को वापस किया गया। जिनमें अलग-अलग कंपनियों के एंड्राइड मोबाइल सेट शामिल है। पुलिस वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जयप्रकाश सिंह पुलिस लाइन सभागार में दिया जानकारी दी पत्रकार वार्ता के दौरान उन्होंने बताया कि 2026 में चुनाव पुलिस को या सफलता मिलती है इनमें आज 120 मोबाइल जिनकी कीमत करीब 25 लख रुपए आकी गई है उनके स्वामियों को वापस किया गया है।

मोबाइल देते एसएसपी

2026 में अबतक 608 मोबाइल बरामद

उत्तर प्रदेश के उन्नाव में पुलिस ने वर्ष 2026 में कुल 608 मोबाइल बरामद किया गया है जिसकी कीमत करीब एक करोड़ 26 लाख 50 हजार बताई गई है। ‌ पुलिस लाइन समाचार में आयोजित प्रेस वार्ता में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जय प्रकाश सिंह ने बताया कि दूरसंचार विभाग भारत सरकार से विकसित CEIR पोर्टल को जिले में प्रभावी रूप से संचालित किया जा रहा है। प्रत्येक थाने पर विशेष टीम गठित की गई है।‌ जहां आने वाली मिसिंग मोबाइल की शिकायतों को अनिवार्य रूप से पोर्टल पर अपलोड कर बरामदगी के आदेश दिए गए थे।

2026 के अगस्त महीने तक 608 मोबाइल बरामद

उन्होंने बताया कि सर्विलांस सेल और थानों की संयुक्त टीम के प्रयासों से 2026 के अगस्त माह तक 608 मोबाइल बरामद किए गए हैं। जिनकी कीमत लगभग 1 करोड़ 1 लाख 50 हजार रुपये आंकी गई थी। जिसमें CEIR पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों के आधार पर आज बरामद किए गए 120 एंड्रॉइड मोबाइल फोन भी शामिल हैं। जिनकी कीमत करीब 25 लाख रुपये है। इन सभी फोन को आज उनके असली मालिकों को सुपुर्द किया गया।

2025 में 525 मोबाइल फोन बरामद

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने बताया कि 2025 में कुल 525 मोबाइल फोन बरामद किए गए थे। जिनकी कीमत लगभग 1 करोड़ 15 लाख रुपये थी। एसएसपी ने शत-प्रतिशत बरामदगी के निर्देश दिए थे। जिसके बाद टीम ने विभिन्न स्थानों से इन फोनों को ट्रेस कर बरामदगी की है।

इन कंपनियों के बरामद किए गए मोबाइल

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने बताया कि 120 मल्टीमीडिया मोबाइल फोन बरामद किये गये हैं। जिनमें एक आईफोन, 11 सैमसंग, 13 ओप्पो, 22 वीवो, 21 रियलमी, 5 टेक्नो, 4 लावा, 17 रेडमी, 5 मोटोरोला, एक आईटेल, 5 इनफिनिक्स, 4 वनप्लस, 1 आईक्यूओ, 1 नथिंग, 1 पोवा, 8 पोको शामिल है। बरामद करने वालों में सर्विलांस टीम के साथ सदर कोतवाली, गंगा घाट, अजगैन, पुरवा, मौरावां, बांगरमऊ, बेहटा मुजावर, बिहार, बीघापुर, अचलगंज, दही थाना, आसीवन, फतेहपुर 84, सफीपुर, माखी, औरास, हसनगंज, सोहरामऊ, असोहा थाना की पुलिस शामिल है।‌

Updated on:
09 Sept 2026 05:37 pm
Published on:
09 Sept 2026 05:37 pm