उन्नाव

Public holidays: 3 फरवरी को अवकाश की घोषणा, बंद रहेंगी अदालते, जानें स्कूलों के अवकाश

Public Holiday declared on 3 February, courts remain closed फरवरी महीने में सरकारी कर्मचारियों को कई छुट्टियां मिल रही है। जिनमें 3 फरवरी भी शामिल है। इस दिन सभी अदालतें बंद रहेंगी। इस वर्ष 2025 में मिलने वाली अतिरिक्त अवकाश के विषय में भी जानकारी दी गई।
2 min read
फरवरी महीने में सार्वजनिक अवकाश

Public Holiday declared on 3 February, courts remain closed उन्नाव में आगामी 3 फरवरी को अदालत बंद रहेगी। जिला जज ने अवकाश की घोषणा की है। उच्च न्यायालय इलाहाबाद के हवाले से यह आदेश जारी किया गया है। खास बात यह है कि वर्ष 2025 में कई महत्वपूर्ण अवकाश द्वितीय शनिवार या रविवार को पड़ रहे हैं। जिसकी वजह से कर्मचारियों को इसका लाभ नहीं मिलेगा। लेकिन इसकी जगह अतिरिक्त अवकाश की घोषणा की गई है। फरवरी महीने में स्कूलों में दो जिलों की छुट्टी मिल रही है। उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा परिषद प्रयागराज से जारी अवकाश तालिका में यह जानकारी दी गई है। ‌

उत्तर प्रदेश के उन्नाव के प्रशासनिक कार्यालय न्यायालय से जारी पत्र में बताया गया कि उच्च न्यायालय के आदेशानुसार जिला जज पांच स्थानीय अवकाश घोषित कर सकते है। यदि कैलेंडर में घोषित राष्ट्रीय या अन्य अवकाश द्वितीय शनिवार या रविवार को पड़ता है तो जिला जज इसके स्थान पर अतिरिक्त अवकाश स्वीकृत करने के लिए अधिकृत है।

गणतंत्र दिवस, रामनवमी, मोहर्रम रविवार को

वर्ष 2025 में गणतंत्र दिवस 26 जनवरी रविवार को पड़ा है। इसके अतिरिक्त रामनवमी 6 नवंबर, मोहर्रम 6 जुलाई भी रविवार को ही पड़ रहा है। जिले में 14 जनवरी को स्थानीय अवकाश की घोषणा की गई थी। लेकिन इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने 14 जनवरी को सार्वजनिक अवकाश की घोषणा कर दी थी।

जिला जज के घोषित पांच स्थानीय अवकाश

न्यायालय से जारी पत्र के अनुसार पांच छुट्टियां स्थानीय अवकाश के रूप में अलग से घोषित की गई। जिसमें 3 फरवरी बसंत पंचमी, 15 मार्च होली, 30 सितंबर दुर्गा अष्टमी, 6 सितंबर बारावफात और 5 नवंबर को गुरु नानक जयंती यानी कार्तिक पूर्णिमा के लिए स्थानीय अवकाश रहेगा। 26 जनवरी गणतंत्र दिवस के स्थान पर अब 22 अक्टूबर और 6 अप्रैल रामनवमी के स्थान पर 23 अक्टूबर को अवकाश घोषित किया जाएगा। 6 जुलाई मोहर्रम के स्थान पर अतिरिक्त अवकाश की घोषणा बाद में की जाएगी।

फरवरी महीने में 2 दिन बंद रहेंगे विद्यालय

उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा परिषद प्रयागराज से जारी सूची के अनुसार 12 फरवरी को संत रविदास जयंती है। इस दिन परिषद के नियंत्रण में चलने वाले विद्यालय, मान्यता प्राप्त बेसिक विद्यालय में छुट्टी रहेगी। इसके अतिरिक्त 26 फरवरी बुधवार को महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर भी अवकाश घोषित किया गया है। इस प्रकार फरवरी महीने में 2 दिन विद्यालय बंद रहेंगे।

Updated on:
30 Jan 2025 11:09 am
Published on:
30 Jan 2025 11:09 am