Railway MST: भारतीय रेल डेली पैसेंजर को मंथली सीजन टिकट की सुविधा देती है। जिसमें 15 दिनों की एकल यात्रा (single trip) का किराया लिया जाता है जो मेल, एक्सप्रेस में भी यात्रा करने की अनुमति देता है।
Railway Monthly Season Ticket (MST): भारतीय रेल डेढ़ सौ किलोमीटर तक की यात्रा के लिए मस्त मंथली सीजन टिकट की सुविधा देती है। यह टिकट ऐसे यात्रियों के लिए काफी लाभदायक है जो रोजाना यात्रा करते हैं। मंथली सीजन टिकट से उन्हें रोज टिकट लेने के लिए लाइन में नहीं लगना पड़ता है और यह काफी सस्ता होता है, जिसका न्यूनतम किराया 100 रुपए रखा गया है जो एक किलोमीटर से 20 किलोमीटर तक के लिए लिया जाता है। अधिकतम डेढ़ सौ किलोमीटर के लिए मंथली सीजन टिकट बनाया जाता है। न्यूनतम में कोई दूरी निश्चित नहीं है।
उत्तर प्रदेश के उन्नाव जंक्शन रेलवे स्टेशन पर तैनात मोहम्मद शैफ ने बताया कि मंथली सीजन टिकट अधिकतम डेढ़ सौ किलोमीटर के लिए बनाया जाता है। यह सालाना, छमाही, तिमाही के साथ मंथली भी बनता है। जिसे 10 दिन पहले बना सकते हैं, लेकिन किन्हीं भी परिस्थितियों में इसका पैसा वापस (Refundable) नहीं है। मंथली सीजन टिकट मेल, एक्सप्रेस ट्रेन के जनरल डिब्बे में यात्रा करने के लिए अनुमति प्रदान करता है। 15 दिनों के एक तरफ की यात्रा के बराबर का किराया लिया जाता है।
मंथली सीजन टिकट के लिए 5-5 किलोमीटर का स्लॉट बनाया गया है। जिससे किराए का निर्धारण होता है। एक से 20 किलोमीटर तक के लिए न्यूनतम मंथली सीजन टिकट 100 रुपए का है। इसके साथ ही 21 से 45 किलोमीटर तक के लिए 185 रुपए किराया है। 46 से 70 किलोमीटर तक का मंथली सीजन टिकट 270 रुपए का है जबकि 71 से 100 किलोमीटर का सीजन टिकट 355 रुपए का, 101 से 135 किलोमीटर की दूरी तक के लिए 440 रुपए और 136 से 150 किलोमीटर के लिए 525 रुपए किराया है। उन्नाव से कानपुर और गोविंदपुरी की एमएसटी 100 रुपए में बनती है जबकि लखनऊ की एमएसटी 270 रुपए की है।
मंथली सीजन टिकट ऑनलाइन बनाने का भी प्रावधान है। इसके लिए रेलवे वन एप का इस्तेमाल करना पड़ेगा, जिसमें स्टेशन का नाम डालते ही किराया स्पष्ट हो जाता है। मंथली सीजन टिकट की खास बात यह है कि जिस रूट के लिए बनाया गया है, उसी रूट के लिए मान्य होगा। दूसरी रूट पर इसका इस्तेमाल नहीं हो सकता है। लेकिन काफी सस्ता होने के कारण यात्रियों को इसका लभ उठाना चाहिए।