
उन्नाव. कुशीनगर में हुए रेल हादसे को लेकर प्रदेश सहित देश में हलचल है। घटनाओं के बाद लोगों में गुस्सा होता है। लेकिन कुछ दिनों के बाद वह सब गुस्सा हवा में उड़ जाता है। इन घटनाओं के पीछे होने वाले कारणों को दूर करने का प्रयास नहीं किया जाता है। कहीं-कहीं रेल प्रशासन अपनी थोड़ी-थोड़ी बचत के लिए घोर लापरवाही बरतता है। जिसका खामियाजा आम लोगों को उठाना पड़ता है और साथ ही बदनामी के साथ बचत से कई गुना ज्यादा रकम खर्च करने को तैयार रहता है। लेकिन बेरोजगारों को रोजी-रोटी के नाम पर पैसा नहीं दे सकता है। कुशीनगर में रेलवे क्रॉसिंग पर हुए ट्रेन और स्कूल वैन की टक्कर में एक दर्जन से ज्यादा मासूम छात्रों की मौत हो चुकी है, जिसमें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने परिजनों को दो-दो लाख रुपये मुआवजा देने की घोषणा की है। परंतु बेरोजगारों को रेलवे क्रॉसिंग पर नौकरी देने से कतराते हैं।
व्यापारियों का व्यापार हो रहा प्रभावित
इसी प्रकार का एक मामला लखनऊ कानपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित रायबरेली रेलवे क्रासिंग का है। जिसे रेलवे विभाग ने बंद कर दिया है। इस संबंध में प्रभावित लोगों से बातचीत की गई। उनका कहना था कि रेलवे क्रॉसिंग के बंद होने से उन लोगों को आवागमन में काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। उन्होंने कहा कि आज जब कुशीनगर के रेलवे क्रॉसिंग पर हुई रेल दुर्घटना को लेकर देश-विदेश में चर्चा हो रही है तो इस पर भी रेल प्रशासन सोचे कि उन्होंने रायबरेली रेल मार्ग पर स्थित रेलवे क्रासिंग को बंद करके क्या बचाया है और अगर कोई हादसा हो गया तो उसके बाद क्या खोओगे। इसके साथ ही कितने माताओं की गोद सूनी करेगा। इस पर भी विचार करना होगा।
नहीं दिया गया दूरदर्शिता का परिचय
राष्ट्रीय राजमार्ग लखनऊ कानपुर पर स्थित रेलवे क्रासिंग को रेल प्रशासन ने यह कहते हुए बंद कर दिया कि यहां पर रेलवे ओवरब्रिज बन चुका है, लेकिन बंद करने के पूर्व उन्होंने इस मार्ग पर चलने वाले वाहनों की संख्या लोड फैक्टर पर विचार नहीं किया। रायबरेली रेलवे क्रासिंग शहर को दो भागों में बांट रही है। कहा जाएगा तो कोई अतिशयोक्ति नहीं होगी रायबरेली क्रॉसिंग के लगभग 1 किलोमीटर के दायरे में कई मोहल्ले हैं जिनसे लोग आवागमन करते हैं इसमें स्कूल के बच्चे हैं जिस पर आज कुशीनगर के दुर्घटना के बाद चर्चा हो रही है नवीन सब्जी मंडी जिसमें हजारों की संख्या में रोज सब्जी विक्रेता अब तो रोजमर्रा की खरीदारी करने के लिए लोग पहुंच रहे हैं जाते हैं जिन्हें भी मजबूरी में एक पल मार्ग के विपरीत रेलवे ओवर ब्रिज को पार करना पड़ता है।
इसके अतिरिक्त लखनऊ कानपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर चलने वाले भारी वाहनों के बीच से पैदल या साइकिल से चलने वाले स्कूली बच्चों को भी निकलना पड़ता है, जहां एक थोड़ी सी लापरवाही किसी बड़े हादसे का सबब बन सकता है। आज आरओबी के नीचे बंद रेलवे क्रासिंग अराजक तत्वों का अड्डा बन चुका है।