उन्नाव

उन्नाव में छात्रवृत्ति के लिए संशोधित समय-सारिणी जारी, सभी वर्गों के 9 से 12 तक छात्र-छात्राएं करें आवेदन

Scholarship 2026-27: उन्नाव में छात्रवृत्ति के लिए संशोधित कार्यक्रम घोषित किया गया है। जिसके अंतर्गत कक्षा 9, 10, 11 और 12 के छात्र-छात्राओं को आवेदन करना है।
2 min read
• •
Updated: 13 Nov 2026, 5:37 PM IST
जिलाधिकारी कार्यालय उन्नाव, फोटो सोर्स- पत्रिका
जिलाधिकारी कार्यालय उन्नाव, फोटो सोर्स- पत्रिका

Revised Schedule of Scholarship Scheme Released: उन्नाव में छात्रवृत्ति के लिए आवेदन करने वाले छात्र-छात्राओं के संशोधित कार्यक्रम जारी किया गया है। जिसके अनुसार कक्षा 9 और 12 और दशमोत्तर (कक्षा 11 और 12) के छात्र आवेदन कर सकते हैं। जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी आकांक्षा दुबे ने यह जानकारी दी है। उन्होंने बताया है कि वित्तीय वर्ष शैक्षिक सत्र 2026-27 के लिए संशोधित कार्यक्रम जारी किया जा रहा है।

अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी ने बताया

उत्तर प्रदेश के उन्नाव की अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी आकांक्षा दुबे ने बताया है कि अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, सामान्य वर्ग, अन्य पिछड़ा वर्ग, अल्पसंख्यक वर्ग की छात्र-छात्राएं आवेदन कर सकती है। यह आवेदन पूर्वदशम (कक्षा 9 और 10) तथा दशमोत्तर (कक्षा 11 और 12) के छात्र-छात्राओं के लिए है। योजनान्तर्गत ऑनलाइन आवेदन होंगे। आवेदक से लेकर छात्रवृत्ति वितरण तक की सभी का संशोधित समय-सारिणी जारी किया गया है। उन्होंने कहा कि सभी छात्र-छात्राएं और शिक्षण संस्थान नई समय-सारिणी के अनुसार आवेदन करें।

संशोधित कार्यक्रम इस प्रकार है

जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी ने बताया कि संशोधित समय-सारिणी के अनुसार पूर्वदशम एवं दशमोत्तर कक्षा (9-12) के नवीनीकरण (Renewal) और कक्षा 10 व 12 के छात्र-छात्राओं के आवेदन पत्र का नवीनीकरण करना और हार्डकॉपी संस्थान में जमा करने की तिथि 12 से 20 नवंबर तक निर्धारित है। विद्यालय में छात्रों का बायोमैट्रिक प्रमाणीकरण, प्राप्तांक, पूर्णांक, उपस्थिति दर्ज करना, अपात्र छात्रों का डाटा निरस्त करके पात्र छात्रों का डाटा ऑनलाइन सत्यापित कर उन्हें अग्रसारित करने की तिथि 13 नवंबर से 23 नवंबर तक है।

17 नवंबर तक करें आवेदन

जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी ने बताया कि पूर्वदशम एवं दशमोत्तर कक्षा (9-12) के अंतर्गत नवीन (Fresh) यानी कक्षा 9 व 11 के छात्र-छात्राओं के रजिस्ट्रेशन, ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि 12 नवंबर से 17 नवंबर तक निर्धारित की गई है। सभी शिक्षण संस्थानों को आवेदन पत्र को ऑनलाइन सत्यापित एवं अग्रसारित करने की तारीख 13 नवंबर से 23 नवंबर तक निर्धारित है। उन्होंने कहा कि छात्र अंतिम तिथि का इंतजार न करें। समय रहते आवेदन करें।

संस्थान संशोधित कार्यक्रम के अनुसार करें कार्य

जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी ने प्रबंधक, प्रधानाचार्य, समस्त पूर्वदशम (9-10), दशमोत्तर (11-12) शिक्षण संस्थानों को निर्देशित किया है कि संशोधित समय-सारिणी के अनुसार छात्र-छात्राओं के आवेदन, दस्तावेजों का संकलन एवं ऑनलाइन सत्यापन, अग्रसारण आदि प्रक्रियाएं पूरी करा लें। छात्रवृत्ति पोर्टल पर कोई भी आवेदन लंबित न रहने पाए। इसका विशेष ध्यान रखा जाए। समय पर सत्यापन न होने की जिम्मेदारी संस्थान की होगी।

Updated on:
13 Nov 2026, 5:37 PM IST
Published on: