उन्नाव

उन्नाव में दो हजार से अधिक पदों के लिए लगाया रोजगार मेला: उमड़ी अभ्यर्थियों की भीड़, 447 को मिली सफलता

Rojgar Mela: उन्नाव में बृहद रोजगार मेले का आयोजन किया गया। जिसमें एलएंडटी कंपनी सहित अन्य कंपनियों ने भी भाग लिया। 2000 से अधिक रिक्तियों के साथ कंपनियों आई थी।
2 min read
• •
Updated: 21 Nov 2026, 5:39 PM IST
सफीपुर विधायक बबल लाल दिवाकर व अन्य, फोटो सोर्स- उन्नाव सूचना विभाग
सफीपुर विधायक बबल लाल दिवाकर व अन्य, फोटो सोर्स- उन्नाव सूचना विभाग

Unnao Rojgar Mela: उन्नाव में रोजगार मिशन के अंतर्गत जिला सेवायोजन कार्यालय की तरफ से रोजगार मेले का आयोजन किया गया। जिसमें 2000 से अधिक रिक्त पदों के लिए भर्ती होनी थी। इस मौके पर 1125 अभ्यर्थियों ने अपना पंजीकरण कराया लेकिन साक्षात्कार में काफी छटनी हो गई। रोजगार मेले में एलएनटी कंस्ट्रक्शन स्किल ट्रेनिंग इंस्टिट्यूट, ब्लिंकिट, पुखराज जैसी कंपनियों ने भाग लिया। इस मौके पर क्षेत्रीय विधायक, जिला सेवायोजन कार्यालय के प्रतिनिधि सहित अन्य लोग भी मौजूद थे। रोजगार मेला सफीपुर में आयोजित किया गया था।

Rojgar Mela

महात्मा गांधी इंटर कॉलेज में रोजगार मेला

उत्तर प्रदेश के उन्नाव के सफीपुर स्थित महात्मा गांधी इंटर कॉलेज में रोजगार मेले का आयोजन किया गया। सफीपुर विधानसभा से विधानसभा का प्रतिनिधित्व करने वाले विधायक बंबा लाल दिवाकर की उपस्थिति में रोजगार मेला आयोजित किया गया। इस मौके पर बंबा लाल दिवाकर ने कहा कि रोजगार मेले में शिक्षित बेरोजगारों के लिए नौकरी का सुनहरा अवसर मिलता है। आज के रोजगार मिलने में एलएनटी पुखराज सहित अन्य बड़ी कंपनियां भाग ले रही है। उन्होंने युवाओं से तैयारी के साथ रोजगार मेले में शामिल होने को कहा।

जिला सेवायोजन कार्यालय का प्रयास

रोजगार मेले में जिला सेवायोजन अधिकारी प्रीति चंद्रा, सहायक सेवायोजन अधिकारी आस्था, विद्यालय के प्रधानाचार्य मनीष कुमार सहित अन्य व्यक्ति उपस्थित रहे। मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना के प्रवक्ता अनुपम सिंह महत्वपूर्ण योगदान था।

2000 से अधिक रिक्त पदों के लिए रोजगार मेला

वृहद रोजगार मेले में दो हजार से अधिक रिक्त पदों पर के लिए आवेदन मांगे गए थे। जिसके लिए योग्यता हाईस्कूल, इंटरमीडिएट, स्नातक, परास्नातक, आईटीआई, पॉलिटेक्निक, बीटेक. सहित अन्य तकनीकी और व्यावसायिक रखी गई थी। अभ्यर्थियों को 12 हजार रुपये से 30 हजार रुपये तक मासिक वेतन के लिए चयन किया जा रहा था। अभ्यार्थियों की उम्र सीमा वाले 18 से 40 थी।

इन कंपनियों ने लिया भाग

जिला सेवायोजन अधिकारी ने बताया कि मेले में प्रमुख नियोजकों में एलएंडटी कंस्ट्रक्शन स्किल्स ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट, ब्लिंकिट, पुखराज हेल्थ केयर प्राइवेट लिमिटेड, द इंडिया थर्मिट कॉरपोरेशन लिमिटेड ने प्रतिभाग किया। कंपनी की तरफ से कंस्ट्रक्शन अप्रेंटिस, सीनियर असिस्टेंट, वेलनेस एडवाइजर एवं एफबीडब्ल्यू ऑपरेटर आदि पदों पर भारती की गई।

1125 लोगों ने कराया रजिस्ट्रेशन

जिला सेवायोजन अधिकारी ने बताया कि रोजगार मेले में कुल 1125 अभ्यर्थियों ने पंजीकरण कराया था। अभ्यर्थियों के दस्तावेजों के निरीक्षण और इंटरव्यू के बाद 447 अभ्यर्थियों को चुना गया। उन्होंने कहा कि शिक्षित बेरोजगारों के लिए रोजगार मेला महत्वपूर्ण प्लेटफार्म है। जिसमें बड़ी-बड़ी कंपनियां भाग लेती है। अभ्यर्थियों को रोजगार का अवसर मिलता है। रोजगार मेला प्रभावी मंच उपलब्ध कराना रहा। इस मौके परजिला सेवायोजन कार्यालय के अशोक कुमार, रमेश कुमार, आलोक, शैलेन्द्र, दिनेश और कॉलेज के शिक्षक आदि मौजूद थे।

Updated on:
21 Nov 2026, 5:39 PM IST
Published on: