Sakshi Maharaj advised Rahul Gandhi to seek treatment in these hospitals साक्षी महाराज ने राहुल गांधी को रांची, बरेली, आगरा में उपचार करने की सलाह दी है। बोले मोदी झुकना नहीं झुकाना जानते हैं। शाहिद अफरीदी, डोनाल्ड ट्रंप पर भी प्रतिक्रिया दी।
Sakshi Maharaj advised Rahul Gandhi to seek treatment in these hospitals साक्षी महाराज ने कहा कि संत होने के कारण आध्यात्मिक जीवन है। दुर्भाग्य से राजनीति में आ गया हूं। संत होने के नाते लोगों को उपदेश देता रहता हूं। दिल्ली में श्रीमद् भागवत की कथा होने वाली है। राहुल गांधी को सलाह दूंगा कि हिंदुस्तान में बहुत से ऐसे हॉस्पिटल हैं। जहां (सर पर हाथ रखते हुए बोले) का इलाज होता है। यदि कहीं एडमिशन लेने में परेशानी हो रही हो तो सहयोग कर सकते हैं। इसका इलाज रांची, आगरा, बरेली और दिल्ली में होता है। उन्हें ट्रीटमेंट की आवश्यकता है। उनके सारे बम देखे हैं। कहीं कुछ नहीं है। नोट कर लो जिंदगी में कभी भी राहुल गांधी देश के प्रधानमंत्री नहीं बन सकते हैं।
शाहिद अफरीदी के राहुल गांधी पर दिए गए बयान पर साक्षी महाराज ने कहा कि चोर चोर मौसेरे भाई हैं। राहुल गांधी जिंदगी में कभी भी प्रधानमंत्री नहीं बन सकते हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की बधाई दी है पर साक्षी महाराज ने कहा कि उनकी शुभकामनाएं स्वीकार हैं। मोदी 56 इंच के सीन वाले हैं। कभी अमेरिका की दादागिरी चलती होगी। लेकिन मोदी झुकना नहीं, झुकाना जानते है। इसलिए मोदी को सलाम करना चाहिए।
इस मौके पर साक्षी महाराज ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की बधाई दी है। साक्षी धाम में हवन और पूजन किया गया। नर सेवा नारायण सेवा के संस्थापक विमल द्विवेदी की तरफ से जिला अस्पताल में फल-फूल आदि का वितरण किया गया। इस मौके पर अवध क्षेत्र के अध्यक्ष कमलेश मिश्रा, जिलाध्यक्ष अनुराग अवस्थी, सांसद साक्षी महाराज, सदर विधायक पंकज गुप्ता, भगवंतनगर विधायक आशुतोष शुक्ला, जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष अरुण सिंह सहित अन्य मौजूद थे।