
Sakshi Maharaj said about Nepal incident उन्नाव सांसद साक्षी महाराज ने राहुल गांधी, तेजस्वी यादव और अखिलेश यादव के रायबरेली पोस्टर पर बड़ा हमला किया है। उन्होंने कहा कि इंडी गठबंधन सनातन और भारतीय संस्कृति विरोधी है। हिंदू देवी देवताओं के विरोधी होने के कारण यह क्या जो न कर ले थोड़ा है। साक्षी महाराज रायबरेली में राहुल गांधी, तेजस्वी यादव, अखिलेश यादव को ब्रह्मा विष्णु महेश के रूप में दिखाए जाने पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे थे। उन्होंने कहा कि दुनिया के सबसे बड़े नेता की मां को अपमानित करने का काम हुआ है। साक्षी महाराज अपने आवास पर पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।
उत्तर प्रदेश के उन्नाव सांसद साक्षी महाराज ने कहा कि उपराष्ट्रपति चुनाव वैलेट पेपर से हुआ है। इसके बाद भी जितनी हमारी संख्या थी। उससे ज्यादा वोट मिले हैं। यदि यही मतदान 'वोटिंग मशीन' से होता तो विपक्ष दीवार से सर फोड़ लेता। विकृत मानसिकता के लोग हैं। इन्हें ट्रीटमेंट की आवश्यकता है। सत्ता के लिए छटपटा रहे हैं।
नेपाल की घटना पर साक्षी महाराज ने कहा कि अभी हम बांग्लादेश की घटना भूल नहीं पाए थे कि नेपाल की घटना सामने आ गई। उन्होंने भगवान पशुपतिनाथ से प्रार्थना की कि सबको सद्बुद्धि दे। नेपाल के लोग अपने आप को संभाले और नेपाल की हालत जल्दी सामान्य हो जाए। एक बार फिर नेपाल अपने व्यक्तित्व को जल्दी हासिल करें। पशुपतिनाथ से यही मेरी प्रार्थना है।
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप क्या बयान पर की भारत महान राष्ट्र है और वह मोदी से बात करेंगे पर पूछे गए सवाल पर सांसद साक्षी महाराज ने कहा कि दुनिया को मानना पड़ेगा कि भारत विश्व गुरु है, महान देश है। अभी तक अमेरिका को भ्रम था कि वह दुनिया में सबसे शक्तिशाली है। लेकिन ट्रंप की धमकी के आगे ना भारत झुका और ना देश की जनता झुकी। तो ट्रंप को मानना पड़ेगा कि भारत महान है।