उन्नाव

साक्षी महाराज ने बद्रे आलम को दिया जवाब, बोले- अरब देशों में उत्साह से मनाया गया योग दिवस

Sakshi Maharaj replied to Badre Alam साक्षी महाराज ने मुस्लिम धर्मगुरु के योग पर दिए गए बयान पर पलटवार किया है। इसके साथ ही राहुल गांधी और कांग्रेस पर भी तीखा हमला किया। ‌

2 min read
Jun 21, 2025

Sakshi Maharaj replied to Badre Alam उन्नाव में सांसद साक्षी महाराज ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर बड़ा हमला किया है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी और उनके परिवार ने देश को बर्बाद करने के अलावा कुछ नहीं किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 11 वर्षों में जो किया। वह पूरी दुनिया देख रही है। इस मौके पर उन्होंने ईरान से भारतीयों की सुरक्षित वापसी, संभल के मुस्लिम धर्मगुरु बद्रे आलम के बयानों पर भी जवाब दिया। उन्होंने कहा कि अरब कंट्री में उत्साह के साथ अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया है। सांसद साक्षी महाराज अपने कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।

उत्तर प्रदेश के उन्नाव के सांसद साक्षी महाराज ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में युद्ध ग्रस्त इलाकों से भारतीय को सुरक्षित निकालकर वापस लाया जा रहा है। भारत अब कमजोर नहीं है। मुस्लिम महिलाएं भी इसके लिए धन्यवाद दे रही है। राहुल गांधी के आरएसएस पर दिए गए बयान पर साक्षी महाराज ने कहा कि उनका और उनके परिवार‌ ने देश को बर्बादी के अलावा कुछ नहीं दिया है। इजराइल पर हो रहे हमले पर भी उन्होंने प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर ने दिखा दिया कि भारत अब किसी भी साजिश को चुपचाप नहीं सहेगा।

अरब कंट्री में भी मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

मुस्लिम धर्मगुरु बद्रे आलम ने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर बयान दिया। उन्होंने कहा था कि मुसलमान पर योग थोपा नहीं जाना चाहिए के सवाल पर साक्षी महाराज ने कहा कि अरब देशों में योग दिवस उत्साह के साथ मनाया जा रहा है श। यह भारत की सांस्कृतिक ताकत और योग वैश्विक पहचान बन गई है। योग किसी धर्म से नहीं जुड़ा है। संपूर्ण मानवता के कल्याण का रास्ता है। ‌दुनिया भर में आज अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। इस मौके पर सदर विधायक सहित अन्य मौजूद थे। ‌

Published on:
21 Jun 2025 10:23 pm
Also Read
View All

अगली खबर