उन्नाव

अखिलेश यादव के बयान पर साक्षी महाराज का पलटवार, पहले इटावा में अपना घर खुदवा कर दिखवा लें

Sakshi Maharaj on Akhilesh Yadav उन्नाव सांसद साक्षी महाराज ने अखिलेश यादव के इटावा वाले मकान की खुदाई के विषय में बयान दिया है।‌ इसके साथ ही उन्होंने कहा कि देश फतवा से नहीं संविधान से चलता है। ओवैसी पर भी उन्होंने प्रतिक्रिया दी है।

2 min read
Dec 30, 2024

Sakshi Maharaj on Akhilesh Yadav उन्नाव सांसद साक्षी महाराज ने अखिलेश यादव पर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि उन्हें मुख्यमंत्री का आवास दिखाई पड़ रहा है। इटावा में उनका भी घर है। पहले उसे खुदवा कर देख लिया जाए। इसके साथ ही साक्षी महाराज ने फतवा जारी करने वाले मौलवी और ओवैसी पर भी बयान दिया है। साक्षी महाराज विकास भवन सभागार में आयोजित विकास कार्यक्रम कानून व्यवस्था की समीक्षा बैठक में शामिल होने के लिए आए थे। इस मौके पर जिले के प्रभारी मंत्री धर्मपाल सिंह, सभी विधायक व जिला पंचायत अध्यक्षा शकुन सिंह भी मौजूद थी। साक्षी महाराज पत्रकारों से बातचीत करते हुए यह बातें कहीं।

उत्तर प्रदेश के उन्नाव में सांसद साक्षी महाराज ने कहा कि हिंदुस्तान शरीयत कानून से नहीं चलने वाला है। यहां संविधान के अनुसार कार्य होते हैं। जो शरीयत की बात करते हैं। वह भारत के संविधान का अपमान कर रहे हैं। यह देश बाबा साहब भीमराव अंबेडकर के संविधान से चलेगा। ओवैसी कभी देश की बात नहीं करते हैं। ऐसे में ओवैसी के किसी प्रश्न का उत्तर देना उचित नहीं है। मौलवी क्या कहते हैं? यह भी महत्वपूर्ण नहीं है।

अखिलेश यादव के इटावा वाले घर की खुदाई हो

मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के बयान जिसमें उन्होंने कहा था कि मुख्यमंत्री आवास को खुदवाया जाए तो वहां पर भी शिवलिंग निकलेगा पर पूछे गए सवाल साक्षी महाराज ने कहा कि अखिलेश यादव को अपना इटावा वाला घर देखना चाहिए। इसकी शुरुआत अखिलेश यादव ने की है। तो अब गेंद उनके पाले में है। इसका उत्तर उन्हें ही देना है। विकास भवन सभागार में आयोजित बैठक में लखनऊ कानपुर एक्सप्रेसवे, गंगा एक्सप्रेसवे, लोक निर्माण विभाग, ग्रामीण अभियंत्रण विभाग से निर्माणाधीन सड़कें, जल जीवन मिशन के अंतर्गत कराए जा रहे कार्य, भवन एवं सेतु निर्माण की अन्य परियोजनाओं की समीक्षा की गई।

Also Read
View All

अगली खबर